फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Terror of cyber thugs in Sonipat, lakh cheated from person on pretext of getting more amount in insurance

सोनीपत में साइबर ठगों का आतंक: बीमा पॉलिसी में अधिक राशि दिलाने का दिया झांसा, व्यक्ति से 8.24 लाख ठगे

Fri, 05 May 2023 10:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 05 May 2023 10:55 AM IST
सार

सोनीपत में साइबर ठगों ने कॉल कर एक व्यक्ति को कहा कि आपने इंश्योरेंस की दो पॉलिसी ले रखी है। कॉल करने वाले ने उन्हें पॉलिसी की पूरी डिटेल उन्हें बताई। कॉल करने ने कहा कि जो पॉलिसी आपने ली है उस पर एजेंट कोड, बैंक कोड, रिलेशन कोड लगा हुआ है। 

विज्ञापन
Terror of cyber thugs in Sonipat, lakh cheated from person on pretext of getting more amount in insurance
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

सोनीपत के ककरोई रोड के रहने वाले व्यक्ति को बीमा पॉलिसी के अधिक रुपये दिलाने का झांसा देकर उनसे दो खातों में 8.24 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित को अब अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये और मांगे जा रहे हैं। जिससे तंग आकर उन्होंने साइबर थाना में धोखाधड़ी व जबरन रुपये मांगने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


व्यक्ति को झांसे में लेकर की ठगी
ककरोई रोड के रहने वाले जोगीराम ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि वह 13 अप्रैल को उनके पास कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा कि आपने इंश्योरेंस की दो पॉलिसी ले रखी है। कॉल करने वाले ने उन्हें पॉलिसी की पूरी डिटेल उन्हें बताई। जिससे वह उनके झांसे में आ गए। साथ ही कॉल करने ने कहा कि जो पॉलिसी आपने ली है उस पर एजेंट कोड, बैंक कोड, रिलेशन कोड लगा हुआ है। ऐसे में बीमा पॉलिसी पूरी होने के बाद आपको सभी का कमीशन काटने के बाद रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


झांसे में लेकर छह बार में दो खातों में डलवाए 8.24 लाख
उन्होंने कहा कि अगर इसे लेकर आपकी तरफ से शिकायत लगा देंगे तो आपको फायदा हो जाएगा। जिस पर वह उनकी बातों में आ गया। साथ ही उसने कहा कि आपको बाद में दो हजार रुपये पेंशन भी मिलेगी। जिसके बाद आरोपी ने उन्हें झांसे में लेकर छह बार में 8.24 लाख रुपये दो अलग-अलग खातों में डलवा लिए। बाद में उन्हें शक हुआ तो जांच की तो पता लगा कि राशि फर्जी कागजात पर तैयार कराए बैंक खातों में डलवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भी साइबर ठग पीड़ित से मांग रहे पांच लाख
अब आरोपी ने उनके पास कॉल कर फिर से पांच लाख रुपये मांग रहे है। साथ ही पैसे नहीं देने पर उनके व परिवार के अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रही है। जिस पर उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed