हरियाणा में साइबर ठगों का आतंक: ठगी के लिए महिलाओं को बना रहे निशाना, लिंक भेज दे रहे वारदात को अंजाम
सोनीपत सदर थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि 12 मई को उनके व्हाट्सएप पर एक नंबर से संदेश प्राप्त हुआ। उसमें गूगल मैप पर जाकर वहां अलग-अलग पैलेस (स्थानों) को फाइव स्टार रेटिंग देने की एवज में हर रेटिंग पर 50 रुपये देने की बात कही गई थी। उनके पास टेलीग्राम का लिंक भेजा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में साइबर ठग लोगों को लगातार अपना निशाना बना रहे हैं। अब सदर थाना क्षेत्र की महिला को झांसे में लेकर अलग-अलग स्थानों को फाइव स्टार रेटिंग देने के नाम पर पांच लाख 55 हजार रुपये ठग लिए गए। महिला को पहले प्रति रेटिंग 50 रुपये देने का झांसा देकर फंसाया और उनके खाते में एक हजार रुपये भी भेजे गए। बाद में ज्यादा कमीशन देने का लालच देकर तीन दिन में अलग-अलग बैंक खातों में 20 बार राशि डलवाई गई। बाद में और राशि मांगने पर महिला को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने रुपये देने से मना किया तो उनके निर्वस्त्र फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। पीड़िता के बयान पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
निर्वस्त्र फोटो वायरल करने की धमकी
सदर थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि 12 मई को उनके व्हाट्सएप पर एक नंबर से संदेश प्राप्त हुआ। उसमें गूगल मैप पर जाकर वहां अलग-अलग पैलेस (स्थानों) को फाइव स्टार रेटिंग देने की एवज में हर रेटिंग पर 50 रुपये देने की बात कही गई थी। उनके पास टेलीग्राम का लिंक भेजा गया। महिला ने बताया कि बाद में उनकी टेलीग्राम पर आईडी बना दी गई। रेटिंग देने पर उन्हें तीन हजार रुपये का लाभ हुआ। उनके खाते में एक हजार रुपये भेजे भी गए। यह राशि उसके एसबीआई बैंक खाते में भेजी गई।
अलग-अलग टास्क पूरे करने पर मोटा कमीशन देने का झांसा
इसके बाद उन्हें अलग-अलग टास्क पूरे करने पर मोटा कमीशन देने का झांसा दिया। उन्हें बताया गया कि उन्हें 30 से 40 फीसदी कमीशन मिलेगा। जिस पर वह उनकी बातों में आ गई। महिला ने बताया कि उसके बाद साइबर ठगों ने उनसे तीन दिन के अंदर अलग-अलग खातें में पांच लाख 55 हजार रुपये डलवा लिये। महिला ने बताया कि उन्होंने यह राशि 20 बार में अलग-अलग खातों में डलवाई। ठगों ने 13 मई को दो खातों में चार बार 79 हजार रुपये डलवाए।
पुलिस जांच में जुटी
बाद में 14 मई को 12 बार में छह अलग-अलग खातों में तीन लाख रुपये व 15 मई को चार अलग-अलग खातों में 1.76 लाख रुपये डलवाए गए। महिला का कहना है कि उनसे अभी भी रुपयों की मांग की जा रही है। जब उन्हें ठगी का पता लगा तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। इस पर साइबर ठग अब उनके निर्वस्त्र फोटो वायरल की धमकी दे रहे हैं। जिससे तंग आकर उन्होंने साइबर थाना में शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।