फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teenager injured after being shot in harsh firing in Sonipat

Sonipat: हर्ष फायरिंग में गोली लगने से किशोर घायल, चाचा की शादी में डीचे पर नाच-गाना देख रहा था भतीजा

Tue, 21 Feb 2023 09:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Feb 2023 09:19 PM IST
सार

गांव दीपालपुर में किशोर रात को डीजे पर नाच-गाना  देख रहा था। इस दौरान ही यह घटना हुई। किशोर का चाचा शादी समारोह में अपने दोस्त की लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर आया था। 

विज्ञापन
Teenager injured after being shot in harsh firing in Sonipat
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव दीपालपुर में शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से दसवीं कक्षा का छात्र घायल हो गया। 16 वर्षीय किशोर अपने चाचा की शादी में नाच-गाना देख रहा था। इसी दौरान उसके दूसरे चाचा ने अपने दोस्त की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग करने लगा। इसी दौरान एक गोली किशोर के पैर में जा लगी। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव दीपालपुर निवासी चिंटू ने बहालगढ़ थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दसवीं कक्षा का छात्र है। 20 फरवरी को उनके चाचा दीपक की शादी थी। खाने-पीने व डीजे का कार्यक्रम दीपालपुर स्थित घर पर चल रहा था। कार्यक्रम में डीजे पर नाच-गाने के दौरान उनके दूसरे चाचा संदीप उर्फ सोनू अपने दोस्त गांव खेवड़ा निवासी सोनू की दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


वह डीजे के पास खड़ा होकर नाच-गाना देख रहा था। बंदूक से फायर की गई गोली उनके पैर में जा लगी। जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस ने जांच कर संदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed