फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   teachers absent from 7 months, administration unknown, sonipat

एक शिक्षक सात माह से, दूसरा 16 दिन से गैरहाजिर, विभाग को भनक तक नहीं

Thu, 14 Jul 2016 12:09 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Thu, 14 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
teachers absent from 7 months, administration unknown, sonipat
टीचर - फोटो : अमर उजाला
स्कूलों की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी जिले सिंह शर्मा का चेकिंग अभियान बुधवार को भी जारी रहा। डीईओ ने सुबह कुंडली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। जांच में स्कूल का स्पेशल टीचर (एमआर) 11 जनवरी 2016 से गैर हाजिर मिला। साथ ही शिक्षक योगेंद्र कुमार (एमआई) 27 जून से स्कूल नहीं आया। डीईओ ने बताया कि शिक्षा विभाग के मुख्य अतिरिक्त सचिव को पत्र लिखकर दोनों शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


बारिश में निरीक्षण रह गया अधूरा, सवालों के जवाब नहीं दे पाए छात्र
अतिरिक्त सचिव को भेजे पत्र में डीईओ ने साफ किया है कि बारिश के चलते वे स्कूल का पूरी तरह निरीक्षण नहीं कर सके। कुछ छात्रों से सवाल पूछे थे, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इससे साफ है कि छात्रों का स्तर संतोषजनक नहीं है। प्राचार्य व प्राध्यापकों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


तीन स्कूलों में मारे थे छापे, कई शिक्षक मिले थे गायब
अतिरिक्त मुख्य सचिव के लिखे पत्र में डीईओ ने साफ किया है कि मंगलवार को डीईओ ने छिछड़ाना, पिनाना और तिहाड़ मलिक गांव के स्कूलों की जांच की थी। कई शिक्षक गैर हाजिर मिले। पिनाना स्कूल में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी। न ही स्कूल में बायोमीट्रिक मशीन लगी मिली। तिहाड़ मलिक स्कूल में भी अनियमितताएं मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed