फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, tunda case, woman said that she dont know

घायल महिला ने कहा, मुझे नहीं पता किसने किया ब्लास्ट

Tue, 07 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Tue, 07 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
बम ब्लास्ट मामले में आतंकी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा की मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस से कोर्ट में पेशी हुई। बम ब्लास्ट मामले में पेशी के साथ ही गीता भवन के पास रहने वाली महिला नीलम ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील गर्ग की अदालत में अपनी गवाही दी। नीलम ने बताया कि 1996 में हुए सीरियल बम ब्लास्ट में जख्मी हो गई थी। ब्लास्ट के समय वह गुलशन मिष्ठान भंडार के पास मौजूद थी। उसी समय जोर का धमाका होने के कारण वह जख्मी हो गई और घबराकर अपने घर की ओर दौड़ पड़ी। उसे यह नहीं पता कि ब्लास्ट किसने किया।
विज्ञापन

विदित है कि अब्दुल करीम टुंडा पर सोनीपत में 28 दिसंबर 1996 को बम ब्लास्ट करने का आरोप है। उसी शाम को पहला धमाका बस स्टैंड के पास स्थित तराना सिनेमा व दूसरा धमाका गीता भवन चौक स्थित गुलशन मिष्ठान भंडार के पास हुआ था। धमाके में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए थे। इसी मामले में मंगलवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील गर्ग की अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग से टुंडा की पेशी हुई। टुंडा के अधिवक्ता आशीष वत्स ने बताया कि इस मामले में अब तक 39 गवाही हो चुकी हैं। एक गवाह की मौत हो गई। मंगलवार को इस मामले में ब्लास्ट में जख्मी हुई नीलम की गवाही हुई। उसे नहीं पता कि बलास्ट किसने किया, क्योंकि अफरा-तफरी में वह किसी का चेहरा नहीं देख पाई। मामले की अगली सुनवाई अब 16 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed