{"_id":"58e287ea4f1c1b3a465b5437","slug":"sonipat-tripal-murder-suspand","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहरा हत्याकांड : लापरवाही बरतने पर एसआईटी गोहाना प्रभारी निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिहरा हत्याकांड : लापरवाही बरतने पर एसआईटी गोहाना प्रभारी निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब कारोबारी संदीप बड़वासनी और उसके दो साथियों की अपहरण के बाद हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने एसआईटी गोहाना इंचार्ज योगेंद्र को निलंबित कर दिया है। एसआईटी गोहाना की कमान अब एसआई राजीव सिंह को सौंपी गई है। मामले की जांच में लगी एसआईटी अभी तक इस मामले में एक भी आरोपी को स्वयं गिरफ्तार करने में असफल रही। पुलिस ने मामले में दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े चार बदमाशों को 12 दिन तक रिमांड पर भी लिया, लेकिन कोई अहम सुराग जुटाने में कामयाब नहीं हो सकी थी। मृतकों के परिजनों ने मामले में पुलिस पर ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था।
सीएम और डीजीपी को लिखा था पत्र
बता दें कि शराब कारोबारी व कई मामलों में नामजद रहा गांव बड़वासनी का संदीप 11 फरवरी की दोपहर गोहाना जाने के लिए घर से निकला था। उसके साथ उसका साथी पानीपत के गांव मतलौड़ा का रहने वाला सुरेंद्र राठी भी था। दोनों गोहाना में शराब कारोबारी गांव रूखी निवासी बलबीर के पास गए थे। उसके बाद वह तीनों गायब हो गए। मामले में 13 फरवरी को बलबीर के बहनोई तथा 14 फरवरी को संदीप की पत्नी विनिता ने बलबीर और संदीप के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। सुरेंद्र के परिजनों ने पानीपत में उसके अपहरण का मामला दर्ज किया था। विनिता ने मामले में नौ नामजद व 10 अन्य के खिलाफ शिकायत दी थी। आरोपियों में एक पुलिस कर्मी संजीत उर्फ बोड़ा भी शामिल था। मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर संदीप की पत्नी ने मुख्यमंत्री व डीजीपी पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई थी।
दिल्ली में गिरफ्तार हुए थे चार आरोपी
इस मामले में 27 फरवरी को वेस्ट दिल्ली स्थित पैसीफिक माल के पास से दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी गांव पांची जाटान निवासी सुशील उर्फ शीला व सुनील उर्फ उल्लू, गांव नयाबांस के अमेश उर्फ मेशा और गांव महलाना के अमित उर्फ लांबा शामिल था। आरोपियों ने संदीप, बलबीर और सुरेंद्र राठी की हत्या करने की बात कबूल की थी। एसआईटी गोहाना ने आरोपियों को 12 दिन तक रिमांड पर रखा, लेकिन उसके बावजूद कुछ खास नहीं उगलवा सकी थी। मामले में परिजनों के आरोप के बाद अब एसआईटी प्रभारी योगेंद्र पर मामले की गाज गिरी है। मामले में एसपी अश्विन शैणवी ने योगेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर एसआई राजीव सिंह को एसआईटी गोहाना की कमान दी गई है।
विज्ञापन
यूपी में मिले थे संदीप व बलबीर के शव
इसी बीच यूपी के मसूरी थाना की पुलिस ने गंगनहर से बलबीर और मुरादनगर पुलिस ने संदीप का शव बरामद किया था। हालांकि सुरेंद्र के शव का कोई सुराग नहीं लग सका था।
जल्द गिरफ्त में होंगे आरोपी : राजीव
एसआईटी के नवनियुक्त प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में गहनता से जांच शुरू कर दी है। विभिन्न स्टाफ की चार टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही इस मामले में रिजल्ट सामने आएगा।
गोहाना एसआईटी प्रभारी के काम में लापरवाही मिली थी। उन्हें निलंबित कर दिया है। राजीव सिंह को एसआईटी का इंचार्ज बनाया गया है। मामले से सभी जुड़ी सभी रिपोर्ट व स्वयं देख रहे हैै और चार टीमों को इस मामले से पर्दा उठाने व सभी आरोपियों को पकड़ने में लगाया गया है।
-अश्विन शैणवी, एसपी सोनीपत।