फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, three arrest in dalbeer murder case

दलबीर हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Feb 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना।
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना। Updated Sun, 05 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
बरोदा थाना पुलिस ने गांव निजामपुर के दलबीर हत्याकांड मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुलदीप, प्रवीण उर्फ काला व सतबीर उर्फ पप्पू निवासी निजामपुर है। उन पर आरोप है कि तीनों ने शराब पिलाकर कुुलदीप की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

गत 30 जनवरी को रोहताश निवासी निजामपुर ने थाना बरोदा में शिकायत दी थी कि उसके गांव के ही कुलदीप, काला व पप्पू ने शराब पीकर कहासुनी के बाद उसके भाई दलबीर की सिर में डंडे मारकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में डाल दिया। बरोदा थाना पुलिस ने रोहतास के बयान पर तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। मामले की छानबीन कर रहे एसआई श्रीमोहन ने अपनी टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना में संलिप्त आरोपियों कुलदीप, प्रवीण उर्फ काला व सतबीर उर्फ पप्पू निवासी निजामपुर को शनिवार शाम गोहाना-जींद रोड से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को रविवार न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed