{"_id":"586bf08d4f1c1b1c7e159530","slug":"sonipat-shopkeeper-beatn-by-man-sonipat-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार सामान देने इंकार करने पर दुकानदार को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधार सामान देने इंकार करने पर दुकानदार को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव झरोठी निवासी एक दुकानदार को एक व्यक्ति को उधार में सामान देने से मना करना महंगा पड़ गया। उधार लेने आए व्यक्ति ने दुकानदार को दुकान से बाहर निकालकर न केवल पीटा, बल्कि उसकी कनपटी पर पिस्तौल का बट मारकर फायर भी किया।
दुकानदार के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव झरोठी निवासी चंद्रहास ने बताया कि उसने गांव में किरयाणा की दुकान की हुई है। सोमवार को उसकी दुकान पर गांव का ही बिजेंद्र आया और उधार में सामान मांगने लगा, लेकिन उसने बिजेंद्र को उधार सामान देने से मना कर दिया। इस पर बिजेंद्र ने उसे दुकान से बाहर खींच लिया और उसकी पीटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
वह कुछ कर पाता इससे पहले ही उसने अपनी जेब से पिस्तौल निकालकर उसका बट उसकी कनपटी पर दे मारा और फायर भी किया। आवाज सुनकर उसके पिता मौके पर आ गए और उसे बचाने की कोशिश की। दोनों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन