फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, police take deepak on production warant

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में दीपक को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Tue, 14 Feb 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Tue, 14 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
मोस्टवांटेड 50 हजार के इनामी बदमाश दीपक गुहणा को हत्या के मामले में मुरथल थाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपी को समालखा एसआईटी ने गिरफ्तार किया था। आरोपी पर प्रॉपर्टी डीलर विनोद की हत्या करने का आरोप है। इसमें उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
विज्ञापन

गांव शाहपुर तुर्क निवासी प्रॉपर्टी डीलर विनोद की 10 मार्च, 2014 को गोली मारकर हत्या की गई थी। घटना के समय वह ओमेक्स सिटी स्थित अपने प्रॉपर्टी डीलिंग के कार्यालय में था। इसमें सामने आया था दीपक गुहणा उस हत्या का सूत्रधार था। पुलिस ने इस मामले में दीपक की प्रेमिका निकिता को 5 सितंबर, 2014 को गिरफ्तार किया था। उसने पुलिस के सामने पर्दा उठाया था कि वह अक्सर दीपक से मिलने के लिए विनोद के फ्लैट में आती थी। यहां पर विनोद ने उसके साथ अभद्र व्यवहार कर दिया था। वारदात की रात दीपक उसके कहने पर ही विनोद के पास अपने साथियों के साथ आया था। वहां पर उसकी दीपक के साथ कहासुनी हुई थी, जिसमें दीपक ने विनोद के सिर में पहले शराब की बोतल मार दी थी और बाद में उसे गोली मार दी। पुलिस इस मामले में 50 हजार के इनामी निजामपुर माजरा निवासी आशीष व उसके साथी देवेंद्र, डोभ निवासी रोहतक को काबू कर चुकी है। अब दीपक गुहणा की समालखा में गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। मुरथल थाना प्रभारी आशीष लाकड़ा ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है, जिससे हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें।
विज्ञापन

संदीप बड़वासनी के खिलाफ षड्यंत्र रचने की बात कबूली
आरोपी ने समालखा पुलिस के सामने संदीप बड़वासनी की हत्या कराने के लिए षड्यंत्र रचने की बात भी कबूल की थी। साथ ही बताया था कि अपने साथी विकास दूधिया की हत्या का बदला लेने के लिए वह संदीप बड़वासनी का दुश्मन बन गया था। उसने संदीप के तीन साथियों बड़वासनी के ही आशीष, जाजी के राहुल व दिल्ली के दीपक की रोहतक से अपहरण करने के बाद हत्या कर पंजाब के तरणतारण के पास डब्बल नहर में फेंकने की बात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed