फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat police is looking for goldy brar

Sonipat: सोनीपत पुलिस को है गोल्डी बराड़ की तलाश, बराड़ के नाम रंगदारी मांगने के कई मामले आ चुके है सामने

Thu, 16 Feb 2023 12:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 16 Feb 2023 12:43 AM IST
सार

सोनीपत के विधायक समेत अन्य लोगों से रंगदारी मांगने में भी गोल्डी बराड़ का नाम सामने आया था। हालांकि मामला दूसरा निकला। गोल्डी बराड़ के गुर्गे को पकड़ने वाले एसआईटी के हवलदार से भी रंगदारी मांगी थी। उसमें भी विधायकों को कॉल करने वाले ही मास्टरमाइंड थे।

विज्ञापन
sonipat police is looking for goldy brar
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में गैंगस्टर को एकजुट करके संयुक्त गैंग तैयार करने और उनका संपर्क पाकिस्तानी आतंकियों से कराने वाले देशद्रोही गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम फिर से सुर्खियों में है। अब उसके गुर्गे ने जनस्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार से एक करोड़ की रंगदारी मांगी है।

विज्ञापन

 

गोल्डी बराड़ का नाम सोनीपत समेत प्रदेश के अन्य विधायकों से रंगदारी मांगने के मामले में भी आया था। हालांकि एसआईटी के खुलासे में मामला दूसरा निकला था। सोनीपत में पहले भी रंगदारी मांगने के कई मामले आ चुके हैं।

विज्ञापन


गोहाना के ठेकेदार को गोल्डी बराड़ के नाम पर धमकी देकर रंगदारी मांगी गई है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में मुख्य साजिशकर्ता गोल्डी बराड़ पर आरोप है कि वह हरियाणा और पंजाब के शूटरों को कनाडा व अन्य देशों में रहकर हैंडल करता रहा है। वह जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी के रूप में सामने आ चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इतना ही नहीं आरोप है कि गोल्डी बराड़ युवाओं को अत्याधुनिक हथियार उपलब्ध कराता है। सोनीपत के जुआं गांव के रहने वाले युवक को भी उसके गैंग ने अत्याधुनिक हथियार दिए थे। इतना ही नहीं गोल्डी बराड़ के नाम पर सोनीपत के विधायक से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।

 

उनके साथ ही कई अन्य विधायकों से भी रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में प्रदेश में जमकर हंगामा हुआ था। हालांकि एसटीएफ ने लोगों के कार्ड से रुपये निकालने वाले गैंग को पकड़ कर इस मामले का खुलासा कर दिया था। गोल्डी बराड़ से कई गैंगस्टर और गैंग को एक साथ जोड़कर गठजोड़ तैयार करने का आरोप है।

 

उसने सोनीपत सहित हरियाणा, पंजाब व दिल्ली में सक्रिय गैंग को जोड़ लिया। इसके साथ ही गैंगस्टर को देशद्रोहियों से मिलवाया। गोल्डी बराड़ के सहयोग से लॉरेंस बिश्नोई, काला जठेड़ी व राजू बसौदी गैंग को विदेशी हथियार उपलब्ध कराए थे। गैंगस्टर का आतंकी गठजोड़ सामने आने पर देशभर में एनआईए ने छापामारी कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया था।
एसटीएफ के हवलदार को मिली थी धमकी

एसटीएफ के हवलदार अमित कुमार को भी पाकिस्तान व दुबई से रंगदारी मांगने के साथ ही धमकी दी गई थीं। उन्होंने गोल्डी बराड़ गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उनसे पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। एसटीएफ ने शुरुआत में छह आरोपियों को हेड कांस्टेबल को धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया था। उन्होंने पूछताछ में विधायकों से रंगदारी मांगना और धमकी देना भी स्वीकार किया था।


 

पहले कब-कब मांगी रंगदारी

  • 9 फरवरी को शीतल पेय एजेंसी संचालक को फोन कर पांच लाख की रंगदारी मांगी।
  • 15 जून, 2022 को गेटवे शिक्षण संस्थान के मालिक से मांगी एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी।
  • 10 अप्रैल, 2022 मोनू लल्हेड़ी के गुर्गों ने गोली चला पार्किंग स्टैंड संचालक से रंगदारी मांगी।
  • 29 मार्च, 2022 को खरखौदा में चिकित्सक को फोन कर कुख्यात नीरज बवाना के नाम पर 12 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई थी।
  • 15 फरवरी, 2022 को मछली पालन के लिए जमीन पट्टे पर लेने वाले रोहतक के गांव चिड़ी निवासी से रंगदारी मांगी गई थी।
  • 15 फरवरी, 2022 को खरखौदा में पशु आहार विक्रेता से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।
  • अक्तूबर, 20202 में गोहाना में केबल डिस्ट्रीब्यूटर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी मांगने वाले ने स्वयं को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed