{"_id":"57698c354f1c1bb571b48174","slug":"sonipat-news-hindi-news-jat-andolan-adgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में हालात सामान्य, पैरा मिलिट्री फोर्स जल्द जाएंगी वापस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदेश में हालात सामान्य, पैरा मिलिट्री फोर्स जल्द जाएंगी वापस
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन के कम्यूनिटी सेंटर में कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे अधिकारी
- फोटो : bureau
एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर मोहम्मद अकील का कहना है कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान फरवरी माह में हुए उपद्रव और लूटपाट के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सबसे ज्यादा सवाल खड़े हुए थे। इसके बाद दोबारा जाट आरक्षण को लेकर 5 जून से शुरू किए गए आंदोलन को लेकर प्रशासन ने कोई भी कसर न छोड़ते हुए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनियों को बुलाया गया था। ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो। अब शांति का माहौल देखते हुए वापस इन्हें अपने स्थानों पर भेजने की तैयारी है। अकील मंगलवार को जिला पुलिस लाइन के कम्यूनिटी सेंटर में पुलिस व अर्धसैनिक बलों का धन्यवाद करने पहुंचे थे।
इस मौके पर एडीजी ने कहा कि पिछले आंदोलन में हुई हिंसा के बाद सोनीपत, रोहतक व झज्जर को लेकर प्रदेश व केंद्र की सरकार काफी गंभीर थी। इनमें से खासकर सोनीपत को विशेष तौर पर संवेदनशील माना गया था। इसकी वजह यहां से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग, मुख्य रेलवे लाइन और नहर की सुरक्षा थी। ऐसे में यहां अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई थी। पिछले एक महीने में सभी ने एक बेहतर गाइडलाइन के साथ गंभीरता से काम किया। इसका परिणाम भी सकारात्मक रहा। जहां-जहां भी किसी भी तरह का इनपुट मिला वहीं पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरी स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से काबू में रखा।
अच्छे ढंग से नौकरी करने का पढ़ाया पाठ
नौकरी में हर दिन नई चुनौतियां हैं। जो चुनौती पिछले दिनों सामने आई है ऐसी चुनौतियां बार-बार आती रहेंगी। ऐसे में सभी को बेहतर तालमेल व अच्छी योजना के साथ काम करते रहना होगा। उन्होंने सभी अर्धसैनिक बलों के जवानों व अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हरियाणा एक शांतिप्रिय राज्य है और यहां सभी लोग भाईचारे के साथ रहने वाले हैं लेकिन इसके बावजूद भी भविष्य में आपकी जरूरत पड़ी तो आपको तकलीफ अवश्य देंगे।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में भी की नौकरी, डीसी ने किया धन्यवाद
डीसी के. मकरंद पांडुरंग ने कहा कि पिछले एक महीने के दौरान अर्धसैनिक बलों के जवानों ने बेहतर ढंग से कार्य किया है। भीषण गर्मी के बावजूद सभी ने दिनरात काम किया। जहां भी जरूरत पड़ी सभी जवानों ने वहां बेहतर ढंग से कार्य किया। इन्हीं की बदौलत हम कानून व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभाल पाए। उन्होंने हरियाणा पुलिस, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, आरएएफ के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप हमेशा देश सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। यही वजह है कि विपरीत परिस्थितियों में भी बेहतर परिणाम सामने आते हैं।