{"_id":"576447424f1c1b4c0511c03d","slug":"sonipat-news-hindi-news-crime-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने राजकीय प्राथमिक स्कूल के रिकॉर्ड में लगाई आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शरारती तत्वों ने राजकीय प्राथमिक स्कूल के रिकॉर्ड में लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
आग लगने के नष्ट हुआ स्कूल का सरकारी रिकॉर्ड।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के गांव गढ़ी झंझारा के राजकीय प्राथमिक स्कूल के रिकॉर्ड में शुक्रवार सुबह अज्ञात शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इतना ही नहीं शरारती तत्वों ने स्कूल के रिकॉर्ड रूम का ताला भी तोड़ा व उसके अंदर रखें लॉकर भी तोड़ डाले। हैरानी की बात यह है कि जब शरारती तत्वों ने जब रिकॉर्ड को आग लगाई तब चौकीदार स्कूल में ही तैनात था और इसकी भनक तक नहीं लगी।
चौकीदार ने जब रिकॉर्ड रूम में धुआं उठता दिखा तो उसने तुरंत गांव के सरपंच व स्कूल स्टाफ को आग लगने की सूचना दी। आग लगने की सूचना मिलने पर ग्रामीण और स्कूल प्रशासन मौके पर पहुंचा और अपने स्तर पर आग बुझाई और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना करने के बाद चौकीदार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। देखने वाली बात यह है कि स्कूल में चौकीदार मौजूद था और अज्ञात लोगों ने स्कूल के रिकार्ड रूम का ताला भी तोड़ा और उसके अंदर रखें लाकर भी तोड़े लेकिन चौकीदार को इसकी भनक तक भी नहीं लगी। अब यहां सवाल ये खड़ा होता है कि या तो स्कूल में चौकीदार था ही नही और था तो उसको शरारती तत्वों के घुस आने का पता कैसे नहीं चला पुलिस को सब पहलुओं की जांच करनी होगी।
क्या कहती हैं इंचार्ज
स्कूल की प्राथमिक विंग की इंचार्ज प्रेमलता ने बताया उनके पास सुबह स्कूल के लिपिक का संदेश आया कि रात को किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी है। सूचना के बाद वे मौके पर आए और आकर देखा तो अज्ञात लोगों ने कार्यालय में रखें सभी लाकर तोड़ कर उनमें रखा सारा रिकॉर्ड जमीन पर गिरा कर आग लगा दी।