{"_id":"574c89684f1c1b7707108bea","slug":"sonipat-news-hindi-news-crime-atm-demolish","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सिस बैंक का एटीएम तोड़ने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सिस बैंक का एटीएम तोड़ने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 31 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड रोहतक रोड स्थित पुरानी अनाज मंडी के पास लगे एक बैंक का एटीएम तोड़कर नकदी निकालने के असफल प्रयास का मामला सामने आया है। हालांकि एटीएम रूम से सीसीटीवी, छह बैटरी जरूर चोरी कर ले गए। मामला रविवार रात का है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत एटीएम के सुपरवाइजर ने दी थी।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि पुरानी अनाज मंडी के पास एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़ने की कोशिश की गई है। सूचना मिलने के बाद टीम पहुंची तो मौके पर एटीएम की सुरक्षा करने वाली सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर सेक्टर 15 निवासी सुनील ने शिकायत दी। शिकायत में उसने बताया कि रविवार रात को चोर एटीएम रूम में घुसे थे। एटीएम को तोड़फोड़ कर रुपये निकालने की कोशिश की गई। इसमें सफल नहीं हो सके। लेकिन एटीएम से दो सीसीटीवी और छह बैटरी चोरी कर ली गई। पुलिस टीम ने मौके पर जांच के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम बुलाकर भी जांच कराई है। जांच अधिकारी सहदेव के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।