फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: In a dispute, one group shot a youth from another group

Sonipat: आपसी विवाद में एक गुट ने दूसरे गुट के युवक को मारी गोली, दूसरे पर वार कर किया घायल, हालत गंभीर

Fri, 26 Jan 2024 07:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 26 Jan 2024 07:42 PM IST
सार

सोनीपत के कामी रोड पर चीनी मिल के पास वारदात हुई है। घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मौके पर पहुंची सोनीपत पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमों ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Sonipat: In a dispute, one group shot a youth from another group
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के कामी रोड पर दो गुटों में आपसी विवाद हो गया। एक गुट के युवकों ने दूसरे गुट के युवकों पर गोलियां चला दी। जिसमें दूसरे गुट के एक युवक को गोली लगी है। जबकि दूसरे युवक के सिर पर वार किए गए हैं। जिससे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां से परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन


सोनीपत के कामी रोड स्थित चीनी मिल के पास शुक्रवार को दो गुटों में हुए आपसी विवाद में एक गुट ने दूसरे गुट पर गोलियां चला दी। गोली दूसरे गुट के गांव शेखपुरा निवासी दीपक की छाती में लगी है। जबकि गांव जठेड़ी फिलहाल पटेल नगर निवासी नीरज के सिर पर वार कर घायल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हालांकि परिजनों ने दोनों को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां नीरज की हालत गंभीर बनी हुई है।


चीनी मिल के पास चलाई गोलियों के कारण क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। हालांकि मामले को लेकर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। सोनीपत पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed