{"_id":"58a34b514f1c1b5833d85d01","slug":"sonipat-criminal-kala-arrest-with-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद पुलिस का इनामी कुख्यात संदीप ऊर्फ काला मुठभेड़ के बाद छह साथियों सहित गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जींद पुलिस का इनामी कुख्यात संदीप ऊर्फ काला मुठभेड़ के बाद छह साथियों सहित गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
जींद पुलिस के मोस्टवांटेड संदीप उर्फ काला को एसआईटी और सीआईए सोनीपत की टीम ने मुठभेड़ के बाद छह साथियों सहित गिरफ्तार किया है।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद पुलिस के मोस्टवांटेड संदीप उर्फ काला को एसआईटी और सीआईए सोनीपत की टीम ने मुठभेड़ के बाद छह साथियों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी राहगीरों से लूटपाट करने का षड्यंत्र रच रहे थे। आरोपी हत्या, हत्या प्रयास, लूट, डकैती के दो दर्जन से अधिक संगीन मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। संदीप की गिरफ्तारी पर जींद पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था।
डीएसपी राहुल देव ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि उनकी अगुवाई में सीआईए व एसआईटी स्टाफ गांव बोहला के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली एक कार में कुछ बदमाश बोहला के पास कार में सवार होकर राहगीरों को लूटने का षड्यंत्र रच रहे हैं। इस पर पुलिस ने तुरंत अलग-अलग टीमों का गठन कर बदमाशों की कार को घेर लिया। पुलिस से घिरते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर दो फायर किए, जिस पर पुलिस ने भी दो फायर कर आत्मसमर्पण करने को कहा। इसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया।
ये आरोपी आए पकड़ में
आरोपियों ने अपनी पहचान हिसार के गांव मोठ करनैल निवासी संदीप उर्फ काला, मूलरूप से गांव अटायल फिलहाल विष्णु नगर गन्नौर निवासी गोपाल उर्फ गोपी, गांव अगवानपुर निवासी राहुल उर्फ लंबू, मूलरूप से गांव कंवाली फिलहाल शीला बाईपास, रोहतक निवासी राहुल, जींद के गांव कालवा निवासी खुजान उर्फ नन्हा उर्फ जेलर, कंवाली निवासी मोहित व गांव बोहला निवासी बलराम उर्फ बल्लू के रूप में दी है। पुलिस ने उनके खिलाफ मोहाना थाना में पुलिस पर जानलेवा हमला करने, लूट का षड्यंत्र रचने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये हथियार हुए बरामद
पुलिस ने गोपाल उर्फ गोपी से देशी पिस्तौल व दो कारतूस, राहुल उर्फ लंबू से देशी पिस्तौल व 10 कारतूस, राहुल से देशी पिस्तौल 38 बोर व तीन कारतूस, खुजान उर्फ नन्हा उर्फ जेलर से देशी पिस्तौल व दो कारतूस, संदीप उर्फ काला से पिस्टल व 12 कारतूस, मोहित से डंडा व बलराम उर्फ बल्लू से तलवार व 10 कारतूस बरामद किए।
करीब दो दर्जन वारदातों को दे चुके है अंजाम
सोनीपत में की वारदात
-अक्तूबर 2016 में गोपाल ने राहुल, रोहणा निवासी सुमित उर्फ मोगली व दिल्ली निवासी रवि के साथ मिलकर रेलवे रोड गन्नौर में मेडिकल स्टोर से साढ़े 3 लाख लूटे।
-29 अक्तूबर, 2016 में छोटी दीपावली के दिन गोपाल, राहुल, गन्नौर निवासी अमित व अटायल निवासी प्रदीप ने अनाज मंडी गन्नौर में चीनी व्यापारी से 15 हजार लूटे और हवाई फायर किया।
-अक्तूबर, 2016 में गोपाल, राहुल, मेहंदीपुर के नीरज, सुमित उर्फ मोगली व पूठ दिल्ली निवासी रवि के साथ मिलकर कार में सवार होकर हसनगढ़ में केबल संचालक के कार्यालय में मारपीट कर गोलियां चलाई थीं।
-अक्तूबर, 2016 में कार लूट के मामले में हिस्से का बंटवारा करने को लेकर हुए झगड़े में अपने ही साथी सुमित उर्फ मोगली की आहुलाना के पास हत्या की और शव को नहर में फेंक दिया।
-सुमित की हत्या के बाद कैलाना नहर के पास बंटवारे के ही विवाद में अपने साथी रवि की भी हत्या कर दी और शव नहर में डाल दिया था। बाद में अपनी कार को जुलाना रोड पर खड़ी कार में आग लगा दी थी।
-दिसंबर, 2016 में गोपाल, राहुल, जींद के गांव खुडाली निवासी अशोक उर्फ शौकी व सचिन उर्फ सच्चू तथा बुढ़ाखेड़ा के प्रदीप उर्फ नीटू उर्फ बच्ची ने लूटी गई आई-20 कार में गढ़ी केसरी गन्नौर में केबल संचालक पवन त्यागी की गोली मारकर हत्या की थी। इस दौरान पवन की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली लगने से उनका साथी प्रदीप भी मारा गया था।
-15 अक्तूबर, 2016 को राहुल व लल्हेड़ी निवासी सुनील उर्फ शील्ला, विकास उर्फ बकर, सुरेंद्र उर्फ गोलमाल, संदीप उर्फ पीप्पा व काला ने मिलकर लड़सौली रोड स्थित ढाबे पर लल्हेड़ी निवासी संजीत को राड व चाकुओं से मार दिया था।
-2016 मे खुजान ने सिटावली निवासी राजू व सिंडरी, लल्हेड़ी के युवक के साथ मिलकर पीपलीखेड़ा गांव के पास पिस्तौल दिखाकर कार लूटी थी।
जींद में की वारदात
-वर्ष 2015 में सरगना संदीप उर्फ काला ने साथी मांडी निवासी अशोक, अलेवा जींद निवासी काला, सिगवाल, जींद निवासी राजेश, हिसार के पनिहार निवासी कुलदीप, जींद नरवाना के जयदीप उर्फ दुखी, सिटावली के विशाल उर्फ माया, पुलिस लाइन जींद निवासी नितिन हुड्डा के साथ मिलकर कारों में सवार होकर सफीदो निवासी बंटी सरदार के पास गए थे। नशे में झगड़ा होने पर फायरिंग हो गई थी। इसमें बंटी सरदार व उसके पक्ष के कई लोग घायल हुए व उनके पक्ष के अशोक को गोली लगी थी।
-जुलाई, 2016 में संदीप ने पानीपत के सिवाह निवासी प्रसन्न उर्फ लम्बू, अशोक मांडी, जयदीप उर्फ दुखी, राजेश, जींद के घोघडिया निवासी प्रदीप उर्फ सरपंच, जींद के रामरा निवासी सुमेर, जींद निवासी आशु व गुमड़ निवासी धर्मराज उर्फ धर्मा के साथ मिलकर सफीदो के सहारपुर निवासी नरेंद्र राठी की हत्या की और उसके साढू को गोली मारकर घायल किया था। इस मामले में धर्मराज को छोड़कर सभी गिरफ्तार हो चुके हैं और जमानत पर हैं।
-नवंबर, 2016 में सुमित के रिश्तेदार दिल्ली के रोहिणी निवासी से सुमित के नाम पर कार लेकर आए और राहुल, गोपाल, प्रदीप, प्रदीप उर्फ नीटू उर्फ बच्ची, अशोक खुडाली, मुकुल वर्मा निवासी झमोला, जींद के साथ टोहना में शादी में गए और नरवाना से टोहाना रोड पर एक कार व चालक से 1.10 लाख रुपये लूटे।
रोहतक में की यह वारदात
-अक्तूबर, 2016 में गोपाल, सुमित उर्फ मोगली, रवि, गुडगांव के जटौला निवासी मोहित व राहुल अगवानपुर ने लूटी गई कार में सवार होकर महम के पास से हथियार के बल पर पांच हजार लूटे।
-अक्तूबर 2016 में केबल संचालक पर गोली चलाई।
-दिसंबर, 2016 में गोपाल, राहुल, अशोक व प्रदीप उर्फ नीटू ने लाखनमाजरा में मोटरसाइकिल सवार को गोली मारकर 1.10 लाख लूटे।
पानीपत व करनाल से कार लूटी
-जनवरी, 2017 में गोपाल, राहुल, पीपलीखेड़ा निवासी नवीन उर्फ फौजी, कंवाली निवासी राहुल ने गुड़गांव निवासी मोहित की कार में सवार होकर पानीपत के गांव ब्राह्मण माजरा से कार लूटी थी। हालांकि कार के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसे छोड़कर भाग गए थे।
-करीब 6-7 माह पहले संदीप उर्फ काला, आशू, प्रसन्न उर्फ लम्बू ने घरोंडा, करनाल में होटल के पास से इनोवा कार लूटी।
दिल्ली में यह वारदात की
-नवंबर, 2016 में गोपाल, राहुल, अशोक, जींद के झबोला निवासी मुकुल, प्रदीप बुढ़ा खेड़ा, दिल्ली के बेगमपुर निवासी भरत उर्फ छोटा ने डस्टर कार चालक के पैर में गोली मारकर पांच लाख लूटे थे।
-10 फरवरी को गोपाल, राहुल, नवीन उर्फ फौजी, धर्मराज उर्फ धर्मा ने मिलकर कुतुबगढ़, दिल्ली से हथियार के बल पर इक्को वैन लूटी।