फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, couple missuse papers

दंपति ने जाली कागज तैयार कर कुर्क हो चुका प्लॉट बेचा, केस

Sun, 05 Feb 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो राई।
अमर उजाला ब्यूरो राई। Updated Sun, 05 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से कुर्क किए गए प्लॉट को दूसरे व्यक्ति को बेचने का मामला सामने आया है। मामले का पता लगने पर नायब तहसीलदार राई के बयान पर एक दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-14 निवासी सोनीपत निवासी सुरेश व उसकी पत्नी सुदेश रानी के नाम पर वर्ष 2003 में गांव कुंडली में 800 गज का प्लाट था। इस पर दंपति ने जून, 2003 में पंजाब नेशनल बैंक से लोन लिया था। लोन नहीं चुकाने के चलते वर्ष 2013 में पंजाब नेशनल बैंक ने इसे कुर्क कर लिया। इस पर प्रशासन की मंजूरी के बाद इस प्लॉट की नीलामी कर दी गई, जिसमें फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी सत्यवान ने इस प्लॉट को खरीद लिया था। हालांकि उसके नाम इंतकाल मंजूर नहीं हो सका। इसी बीच दंपति ने इस जमीन के अन्य कागजात निकलवा कर इस जमीन को एक कंपनी को बेच दिया। साथ ही इंतकाल भी करवा दिया। बाद में जब सत्यवान को मामले का पता लगा तो उसने प्रशासन से गुहार लगाई। इस पर पता लगा कि सुरेश व उसकी पत्नी ने धोखाधड़ी से जमीन की रजिस्ट्री कंपनी के नाम करवा दी है। प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने पर राई के नायब तहसीलदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दंपति ने एक प्लॉट की रजिस्ट्री के गलत कागजात पेश कर दूसरी बार रजिस्ट्री करा ली थी। रजिस्ट्री वर्ष 2013 में कराई गई थी। मामला सामने आने पर इसकी शिकायत कुंडली थाना में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हवा सिंह, नायब तहसीलदार, उप तहसील राई।
दंपति पर दूसरी बार प्लाट की रजिस्ट्री कराने का आरोप लगा है। इसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
-नरेश कुमार, एसआई, जांच अधिकारी, कुंडली थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed