फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat CIA interrogating terrorist Gopi

सोनीपत: आतंकी गोपी को दीनापुर के खेत में झाड़ियों में रखे मिले थे हथियार, विदेशी आतंकियों का पता लगाने में जुटी पुलिस

Mon, 11 Apr 2022 11:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Apr 2022 11:43 PM IST
सार

विदेश में बैठे आतंकियों का पता लगाने के लिए गोपी से पूछताछ हो रही है। पुलिस मामले में मनोवैज्ञानिक व तकनीकी तरीकों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Sonipat CIA interrogating terrorist Gopi
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

कुख्यात आतंकी गोपी से सीआईए की टीम लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस विदेशों में छिपे देशद्रोहियों की पहचान के लिए प्रयासरत है। गोपी आतंकवादियों और देश में बैठे आरोपियों के बीच कड़ी का काम करता था। सोनीपत सीआईए की टीम ने सोनीपत के आतंकी सागर व उसके साथी को हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी गोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


अपराधियों के हाथों आतंकी कारनामों को अंजाम दिलाने वालों की पहचान गोपी ही करा सकता है। ऐसे में सीआईए की टीम उसको लेकर मनोवैज्ञानिक व तकनीक पर आधारित पूछताछ कर रही है। वहीं उससे सागर उर्फ बिन्नी के बारे में साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और आतंकवादी एक-दूसरे से नहीं मिलते थे।
विज्ञापन


इनको संदेश व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर मिलते थे। इनको हथियार व वाहन लावारिस हालत में दिए जाते थे। सागर उर्फ बिन्नी और सुनील की मुलाकात  हथियार सप्लाई करने आए गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी से ही हुई थी। इनके अलावा सुनील और सागर किसी आतंकवादी-उग्रवादी से आमने-सामने कभी नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक की पुलिस जांच के अनुसार गोपी को एके-47, पिस्टल व मैगजीन पंजाब के खरड़ क्षेत्र के गांव दीनापुर के खेत में झाड़ियों में रखे मिले थे। उसको व्हाट्सएप पर स्थान और स्थिति उपलब्ध करा दी गई थी। गोपी ने झाड़ियों में छिपाकर रखे गए हथियार निकाले और उनको लेकर अंबाला पहुंच गया। अब पुलिस मामले में हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। 

 

पुलिस टीम गोपी से पूछताछ कर रही है। तथ्य सामने आने पर उसके आधार पर छापा मार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले में किसी भी पहलू को अछूता नहीं छोड़ रही है।  -राहुल शर्मा, एसएसपी, सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed