फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Bike riding villager shot dead

Sonipat: किसान की पांच गोली मारकर हत्या, भागते समय बाइक लूटी, गिरफ्तार

Sat, 27 Jan 2024 06:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 27 Jan 2024 06:50 PM IST
सार

पुलिस ने बाइक लूट के मामले में चार आरोपियों को दबोचा तो हत्या की वारदात भी स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों की लूट के मामले में गिरफ्तारी डाली। शुरुआती पूछताछ में बेटे से कहासुनी की रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात कही है। पुलिस ने कहा गहनता से पूछताछ के बाद खुलासा होगा। 

विज्ञापन
Sonipat: Bike riding villager shot dead
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव बरोदा में खेल स्टेडियम के पास हमलावरों ने एक किसान की पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम को देकर भागते हुए उन्होंने रास्ते में एक युवक से बाइक लूट ली। पुलिस टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देकर भागे चारों युवकों को पकड़ लिया। उन्होंने पूछताछ में दोपहर के समय बरोदा में किसान की हत्या की वारदात भी कुबूल कर ली।
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में बेटे से कहासुनी की रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात कही गई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद मामले से पर्दा उठ सकेगा। किसान के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


गांव बरोदा निवासी किसान रमेश उर्फ सुरेंद्र (44) शनिवार दोपहर करीब पौने एक बजे घर से खाना खाकर बाइक पर निकले थे। उसके बाद वह गांव में ताश के पत्ते खेलने गए थे। बताया गया कि उसी दौरान दो युवक आए और उन्हें बुलाकर अपने साथ ले गए। दोपहर करीब सवा एक बजे उनका शव गांव में स्टेडियम के साथ खेतों के कच्चे रास्ते पर पड़ा मिला। खेत में काम कर रहे किसान आ रहे थे तो शव को देखकर उन्होंने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीसीपी भारती डबास, एसीपी नरेंद्र खटाना, बरोदा थाना के प्रभारी रमेश चंद्र भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। रमेश के सिर में गोलियां मारी गई थी और जमीन पर पड़े थे। पुलिस ने मौके से पांच खोल बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि चार से पांच गोली मारकर किसान की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।

परिवार से नहीं उतरा था बेटी की शादी का खुमार, छा गया मातम
रमेश के पास एक बेटा साहिल और बेटी प्रिंसी है। परिजनों ने बताया कि प्रिंसी की 12 जनवरी को ही शादी की गई थी। अभी परिवार बेटी की शादी की खुमारी में था कि रमेश की हत्या से परिवार में मातम पसर गया है।

हत्या कर भागते हुए लूटी बाइक तो धरे गए
गांव बरोदा में रमेश की हत्या के एक घंटे बाद गांव ठसका-माहरा रोड पर चार युवकों ने एक युवक से बाइक लूट ली। रोहतक के गांव जसिया निवासी नवीन ने बाइक लूटने के बाद मामले से बरोदा थाना की भैंसवान चौकी पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने नवीन के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

शुरुआत में अंदेशा था कि किसान की हत्या कर भागने के लिए हमलावर बाइक लूट सकते हैं। हत्या के बाद हमलावर गांव बरोदा से आहुलाना, ठसका से होते हुए माहरा की तरफ गए है। ठसका-माहरा रोड पर नवीन को पिस्तौल दिखाकर बाइक लूटी गई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी कि एक टीम ने लूटी गई बाइक समेत चार को काबू कर लिया।

उनकी पहचान गांव बरोदा निवासी सुमित उर्फ डिसूजा, कुश उर्फ कौशिक व मोहित तथा गांव आहुलाना निवासी सचिन के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बाइक लूट के साथ ही गांव में हत्या की बात कुबूल कर ली।


बेटे से कहासुनी में हत्या कबूल की
प्रारंभिक पूछताछ में पता लगा कि गांव में युवकों के दो पक्षों में गुटबाजी चल रही है। जिसमें साहिल एक पक्ष के साथ रहता है। उसके साथ पहले कहासुनी हो चुकी है। अब कहासुनी की रंजिश में दूसरे गुट के युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। साहिल अब गांव से बाहर जींद में अपने रिश्तेदारों के पास रहता है। वह गांव में कम ही आता है। उसी में वारदात को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है।

गांव बरोदा में किसान की हत्या की गई थी। जिसके बाद एक बाइक लूटी गई। पुलिस की चार टीम गठित कर जांच की जा रही थी। इसी बीच कुछ घंटे बाद ही बाइक लूट में चार युवकों की गिरफ्तारी से हत्या की वारदात से भी पर्दा उठ गया है। गहनता से पूछताछ कर हत्या के सही कारणों का पता लगाया जाएगा। -भारती डबास, डीसीपी गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed