फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, Bank break-blown Doga old door gun, a case

बैंक के पुराने दरवाजे तोड़ उड़ाई डोगा गन, मामला दर्ज

Thu, 05 Jan 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, राई
ब्यूरो/ अमर उजाला, राई Updated Thu, 05 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
गांव नाहरा स्थित को-ऑप्रेटिव बैंक से डोगा गन चोरी होने का मामला सामने आया है। हालांकि चोरों ने बैंक में रखी लगभग 60 हजार रुपये की नकदी को हाथ नहीं लगाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना कुंडली पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक भवन सिंह ने थाना कुंडली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोजाना की तरह वह बुधवार सुबह बैंक पहुंचे तो वहां बैंक के पीछे लगे पुराने दरवाजे टूटे हुए मिले। जब वह अंदर पहुंचे तो लगभग 60 हजार रुपये की नकदी सुरक्षित थी, लेकिन वहां पर रखी डोगा गन गायब मिली। तभी उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बारोटा चौकी इंचार्ज रामतीर्थ ने मुआयना किया और जांच के बाद बैंक प्रबंधक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed