फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, accident, asi son died

डंपर और कार की टक्कर में एएसआई के बेटे की मौत

Sun, 07 May 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो राई।।
अमर उजाला ब्यूरो राई।। Updated Sun, 07 May 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
हाईवे स्थित बीसवां चौक पर कार व डंपर की टक्कर में एएसआई के बेटे की मौत हो गई, जबकि हादसे में मृतक के भाई को मामूली चोर्टें आइं। पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू दी।
विज्ञापन

रोहतक जिले के गांव गिरावड़ निवासी अजय मलिक (25) सोनीपत पुलिस लाइन के क्वार्टर नं. 7 में रह रहा था। उसका पिता एएसआई पवन कुमार मधुबन में कोर्स पर गया हुआ है। शुक्रवार रात को अजय मलिक अपने भाई मनजीत के साथ कार से किसी काम के लिए कुंडली के लिए रवाना हुआ था। जैसे ही वे हाईवे पर बीसवां मील के पास पहुंचे, अचानक जाखौली गांव की ओर से एक डंपर हाईवे पर आ गया। इससे उसकी कार टकरा गई। हादसे में अजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनजीत को मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने मामले की सूचना राई थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने भाई मनजीत के बयान पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच  शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed