फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonepat news, hindi news, crime, dead body, investigation, sonepat

दो टीमों का किया गठन, हादसे की भी आशंका

Mon, 09 May 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, सोनीपत
अमर उजाला/ ब्यूरो, सोनीपत Updated Mon, 09 May 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
sonepat news, hindi news, crime, dead body, investigation, sonepat
जांच - फोटो : demopic
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास घायलावस्था में मिले दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य के बेटे, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में जांच के लिए दो टीमों का गठन किया है। दोनों ने आरोपियों की तलाश के लिए दबिश भी देनी शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस इस मामले में हादसे को ध्यान में रखकर भी जांच करेगी। पुलिस के अनुसार जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली के तिलक नगर स्थित संतनगर एक्सटेंशन की गली नंबर-3 का रहने वाला करणबीर सिंह (24) दिल्ली में टैक्सी चलाता था। वह शुक्रवार रात को अपने साथी दिल्ली निवासी आकाश व अन्य के साथ मुरथल स्थित ढाबे पर खाना खाने के लिए आया था। उसके बाद वह बड़ी औद्योगिक क्षेत्र से घायलावस्था में पड़ा मिला था। इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में करणबीर सिंह के पिता चमन सिंह ने पुलिस के समक्ष आकाश एवं अन्य पर हत्या का शक जाहिर किया था। इस पर पुलिस ने आकाश एवं अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। अब इस मामले में डीएसपी गन्नौर ओमप्रकाश ने दो टीमों का गठन किया है। एक टीम एसएचओ गन्नौर व दूसरी गन्नौर जीटी रोड चौकी प्रभारी सेठी मलिक की बनाई है। पुलिस अभी भी इस मामले को हादसे से जोड़ रही है। पुलिस के अनुसार हो सकता है कि जो चोट के निशान हैं, वे हादसे के दौरान लगे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी गई है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
-सेठी मलिक, जीटी रोड गन्नौर चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed