{"_id":"641d44dbe25df88bd00e56e3","slug":"security-guard-of-factory-hit-by-vehicle-in-sonipat-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: वाहन की चपेट में आया फैक्टरी का सुरक्षा गार्ड, हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: वाहन की चपेट में आया फैक्टरी का सुरक्षा गार्ड, हुई मौत
Fri, 24 Mar 2023 12:06 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:06 PM IST
सार
सोनीपत के गांव खेड़ी दहिया निवासी संदीप कुमार ने राई थाना पुलिस को बताया कि उनका भाई सुरेंद्र सिंह राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। रात को करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि बढ़मलिक रोड पर सुरेंद्र को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में गांव बढ़मलिक के पास वाहन की चपेट में आने से फैक्टरी के सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। सुरक्षा गार्ड देर रात ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जाने के लिए निकले थे। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सुरेंद्र राई औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में करते थे सुरक्षा गार्ड की नौकरी
गांव खेड़ी दहिया निवासी संदीप कुमार ने राई थाना पुलिस को बताया कि उनका भाई सुरेंद्र सिंह राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। रात को करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि बढ़मलिक रोड पर सुरेंद्र को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र की मौत हो गई है। जिस पर नागरिक अस्पताल सोनीपत पहुंचे और अपने भाई के शव की पहचान की। राई थाना पुलिस ने संदीप के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन