फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Robbery in Sonipat, Miscreants targeted Kurukshetra court employee returning home from duty

सोनीपत में लूट: बदमाशों ने ड्यूटी से घर लौट रहे कुरुक्षेत्र कोर्ट कर्मी को बनाया निशाना, गर्दन पकड़कर धमकाया

Mon, 13 Nov 2023 10:08 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 13 Nov 2023 10:08 AM IST
सार

रोहित का कहना है कि जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग 334 बी से होते हुए गांव रोहणा के पुल के नीचे पहुंचे तो इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ाकर उन्हें रोक लिया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक युवक ने उतरकर उसकी गर्दन पकड़ ली और उन्हें बाइक से उतार दिया।

विज्ञापन
Robbery in Sonipat, Miscreants targeted Kurukshetra court employee returning home from duty
सोनीपत पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग-334 बी पर गांव रोहणा पुल के नीचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने कुरुक्षेत्र कोर्ट कर्मी को धमकाकर उनकी बाइक लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। पीडि़त की शिकायत पर खरखौदा थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
झज्जर के गांव छारा निवासी रोहित शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह कुरुक्षेत्र कोर्ट में कार्यरत हैं।  रविवार को वह दिवाली का पर्व मनाने के लिए कोर्ट से अपने घर के लिए चले थे। इस दौरान उन्हें देर हो गई। वह रात को सोनीपत पहुंचे तो कोई वाहन नहीं मिला। जिस पर उन्होंने सोनीपत के गांव फतेहपुर निवासी अपने दोस्त अजय की बाइक मांग ली, ताकि वह जल्दी घर पहुंच सके।
विज्ञापन


रोहित का कहना है कि जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग 334 बी से होते हुए गांव रोहणा के पुल के नीचे पहुंचे तो इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ाकर उन्हें रोक लिया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक युवक ने उतरकर उसकी गर्दन पकड़ ली और उन्हें बाइक से उतार दिया। वह उनकी बाइक लेकर भाग गए। रोहित का कहना है कि सामने आने पर वह तीनों लुटेरों को पहचान सकते हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रोहित की शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed