फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Reward declared on the person who gets gangster Raju Basodi fake passport made

Sonipat: गैंगस्टर राजू बसौदी का फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले पर 10 हजार का इनाम घोषित

Fri, 17 Mar 2023 11:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 17 Mar 2023 11:36 PM IST
सार

राई थाना में एसटीएफ ने 23 जनवरी, 2020 को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दिल्ली के कंझावला का नवीन डबास उर्फ बिट्टू पुलिस पकड़ से बाहर है।

विज्ञापन
Reward declared on the person who gets gangster Raju Basodi fake passport made
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में गैंगस्टर राजू बसौदी का फर्जी पासपोर्ट बनवो वाले आरोपी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी दिल्ली के कंझावला का रहने वाला नवीन डबास उर्फ बिट्टू है। आरोपी की गिरफ्तारी पर एडीजीपी क्राइम की तरफ से इनाम घोषित किया गया है। पुलिस मामले में पंजाब पुलिस के कर्मियों समेत कई को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


एसटीएफ सोनीपत ने हत्या, अपहरण और रंगदारी जैसे 33 मामलों में नामजद कुख्यात राजू बसौदी को फर्जी पासपोर्ट के सहारे विदेश भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। पंजाब के जीरकपुर थाने के दो पुलिसकर्मियों सुखवंत और राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


दोनों ने बताथा था कि उन्होंने बिना सत्यापन किए ही राजू बसौदी की पगड़ी पहने सिख रूप वाली फोटो और उसके फर्जी पते का सत्यापन कर दिया था। उनसे पूछताछ के आधार पर एसटीएफ पंजाब के डेराबस्सी के रहने वाले रमन तक पहुंची थी। एसटीएफ को रमन ने बताया कि था कि राजू बसौदी के पासपोर्ट का ठेका हिमाचल प्रदेश के अरविंद ने पांच लाख रुपये में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके आधार पर ही फर्जी पासपोर्ट तैयार किया गया था। उसके बाद एसटीएफ ने रमन को जेल भेज दिया था। अरविंद को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की थी। मामले में जांच के दौरान दिल्ली के कंझावला निवासी नवीन डबास उर्फ बिट्टू का नाम सामने आया था।


जिसकी भूमिका राजू बसौदी के मददगार की बताई जा रही है। नवीन डबास अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए अब एडीजीपी क्राइम की तरफ 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed