{"_id":"02bb57cdc3a2bba20b8e8eec69c0d00d","slug":"ransom-of-50-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गोहाना में व्यापारी से मांगी 50 लाख की फिरौती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब गोहाना में व्यापारी से मांगी 50 लाख की फिरौती
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत में व्यापारी से फोन कर 50 लाख की फिरौती मांगने का मामला किसी तरह पुलिस ने सुलझाया ही था कि अब फिरौती का नया मामला सामने आ गया है। अब गोहाना के लक्ष्मी नगर निवासी लोहा व्यापारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
लक्ष्मी नगर निवासी श्यामसुंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बरोदा रोड स्थित इंद्रगढ़ी के निकट स्टील, लोहे और सरिए की दुकान चलाता है। एक अन्य दुकान को उसका बेटा नितिन संभालता है। मंगलवार दोपहर एक बजे उसके मोबाइल पर कॉल आई। फोन करने वाले युवक ने उससे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ में चेतावनी दी कि अगर रकम नहीं मिली तो उसके लिए अच्छा नहीं रहेगा। 45 सेकेंड तक दोनों की बातचीत हुई और इसके बाद फोन काट दिया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसी मामले को लेकर व्यापारी एसपी अभिषेक गर्ग से भी मिले। एसपी ने आश्वासन देते हुए कहा कि उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। जल्द ही मामले को खुलासा कर दिया जाएगा।
शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जिस मोबाइल नंबर से कॉल आई उसे भी ट्रेसिंग पर लगा दिया गया है। मोबाइल फोन फिलहाल बंद है। जल्द ही पता लगाया जाएगा कि जिस नंबर से कॉल थी वह किसकी आईडी पर जारी हुआ है। उसके बाद आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
-ऋषिकांत, प्रभारी, थाना गोहाना