{"_id":"642d0595c385e4c287062925","slug":"punjab-detainee-attacked-in-sonipat-jail-badly-injured-by-hitting-his-eye-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat Jail: पंजाब के बंदी पर हमला, आंख पर चोट मारकर किया बुरी तरह घायल, कहासुनी के बाद हुआ झगड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat Jail: पंजाब के बंदी पर हमला, आंख पर चोट मारकर किया बुरी तरह घायल, कहासुनी के बाद हुआ झगड़ा
Wed, 05 Apr 2023 10:52 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:52 AM IST
सार
सोनीपत जेल में गिनती के बाद बंदी गांव बिंदरौली निवासी मोहित, करेवड़ी के संजय व साहिल, छिछड़ाना के सतीश ने अचानक पंजाब के तरनतारन के गांव बहल निवासी देवेंद्र पर हमला कर दिया। जिससे देवेंद्र को बुरी तरह घायल कर दिया। उसकी आंख भी चोट लगी है।
विज्ञापन
सोनीपत जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत कारागार में बंद पंजाब के बंदी पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। बंदी की आंख भी चोट लगी है। घायल बंदी को कारागार प्रशासन ने नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। मामले को लेकर जेल उप अधीक्षक ने मारपीट व जेल नियमों की उल्लंघना को लेकर शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सोनीपत कारागार में बंद है पंजाब के तरनतारन के गांव बहल का देवेंद्र
जेल उप अधीक्षक सचिन ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे जेल में गिनती के बाद बंदी गांव बिंदरौली निवासी मोहित, करेवड़ी के संजय व साहिल, छिछड़ाना के सतीश ने अचानक पंजाब के तरनतारन के गांव बहल निवासी देवेंद्र पर हमला कर दिया। जिससे देवेंद्र को बुरी तरह घायल कर दिया। उसकी आंख भी चोट लगी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Rewari: भैंस भागने गया युवक, कपड़ा सुखाने के लिए बांधी रस्सी का बन गया फंदा, हुई मौत
विज्ञापन
हत्या व हत्या की कोशिश के मामले में नामजद है आरोपी
झगड़े का कारण कहासुनी बताया जा रहा है। इसकी शिकायत बंदी ने उन्हें दी। बंदी को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे तीन चोट मिली है। उसकी आंख पर भी चोट लगी है। जिस पर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। हमला करने के आरोपी हत्या व हत्या की कोशिश के मामले में नामजद हैं। जिसमें मोहित जानलेवा हमला करने व करेवड़ी के संजय व साहिल, छिछड़ाना के सतीश गांव करेवड़ी के निवर्तमान सरपंच रहे नरेश की हत्या में नामजद रहे हैं।