फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   young man who died in trap of rope tied to clothes In Rewari

Rewari: भैंस भागने गया युवक, कपड़ा सुखाने के लिए बांधी रस्सी का बन गया फंदा, हुई मौत

Wed, 05 Apr 2023 09:30 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 05 Apr 2023 09:30 AM IST
सार

रेवाड़ी में एक युवक की गले में कपड़ा सुखाने के लिए बांधी गई रस्सी का फंदा लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय युवक पशुओं को चारा डालने के लिए घर आए थे। प्रवीन अपनी भैंस प्लॉट में बांधने के लिए लेकर जा रहे थे।

विज्ञापन
young man who died in trap of rope tied to clothes In Rewari
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रेवाड़ी के बावल उपमंडल के गांव काठूवास में मंगलवार को एक युवक की गले में कपड़ा सुखाने के लिए बांधी गई रस्सी का फंदा लगने से मौत हो गई। युवक अपनी भैंस को लेकर जा रहा था। भैंस के अचानक भागने से रस्सी युवक के गले में उलझ गई। कसौला थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस के अनुसार गांव काठूवास के रहने वाले 31 वर्षीय प्रवीन मंगलवार को परिवार के साथ खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। दोपहर के समय वह पशुओं को चारा डालने के लिए घर आए थे। प्रवीन अपनी भैंस प्लॉट में बांधने के लिए लेकर जा रहे थे। अचानक भैंस भागने लगी और प्रवीन बेल पकड़ कर उसे रोकने के लिए साथ-साथ दौड़ने लगे।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने मौके पर पहुंच कर भैंस को पकड़ कर बांधा
इसी दौरान प्लॉट में कपड़े सुखाने के लिए बांधी गई रस्सी प्रवीन के गले में उलझ गई और फंदा लग गया। भैंस काफी देर तक भागती रही, जिसकी वजह से प्रवीन के गले में लगा फंदा कसता ही चला गया। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंच कर भैंस को पकड़ कर बांधा और प्रवीन के गले में लगा फंदा हटा कर बावल स्थित अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Haryana Weather: मौसम चक्र से वैज्ञानिक भी चकराए, पश्चिमी विक्षोभ के अधिक आने से बादलों में बिखराव

गांव वालों ने प्रवीन को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया था लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रवीन को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रवीन की मौत से घर में मातम छा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed