फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   property dealer murder case, sonipat

50 हजार में तय हुआ था मौत का सौदा

Tue, 28 Jun 2016 12:33 AM IST
सोनीपत ब्यूरो/ अमर उजाला
सोनीपत ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 28 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
property dealer murder case, sonipat
मर्डर - फोटो : file
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर जगबीर की हत्या में पुलिस ने गांव सेरसा निवासी जितेंद्र उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने अपने दोस्त के चाचा की हत्या का बदला लेने के लिए हथियार उठाए और 50 हजार रुपये में मौत का सौदा तय किया गया। पुलिस ने हत्या के साजिशकर्ता की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये है मामला
गांव सेरसा निवासी जगबीर उर्फ बल्लू (40) प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। उनका प्याऊ मनियारी में प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्यालय है। 17 जून को वह अपने घर से कार्यालय के लिए बाइक पर सवार होकर निकले थे। गांव के अड्डे से थोड़ा आगे गए तो वहां पहले से ही खड़े युवक ने उनसे बाइक पर लिफ्ट मांगी थी। जब वह गांव के पास कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचे तो इसी दौरान लिफ्ट लेने वाले युवक ने उनकी पीठ में गोली मार दी थी। पुलिस ने जगबीर के भाई इंद्रजीत के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए एसआई राजीव की टीम ने जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


जगबीर की हत्या 50 हजार में हुआ था सौदा
गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र ने बताया कि गांव के प्रदीप से उसकी दोस्ती है। प्रदीप के चाचा रामकुमार की हत्या हो चुकी है, जिसमें जगबीर को नामजद किया गया था। इसके बाद से प्रदीप अपने चाचा की हत्या का बदला जगबीर से लेना चाहता था। इस कारण उसने जगबीर की हत्या कराई। वहीं, जगबीर की हत्या का सौदा 50 हजार में तय हुआ था। पुलिस ने प्रदीप की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल के पास था प्रदीप
जितेंद्र ने बताया कि प्रदीप उसे मोटरसाइकिल पर लेकर गांव से बाहर आया था। बाद में वह पास ही खड़ा हो गया। इस बीच जगबीर के वहां से गुजरने के दौरान वह लिफ्ट लेकर बाइक पर सवार हो गया था। बाद में उसने जगबीर को गोली मार दी और पीछे चल रहे प्रदीप के साथ मौके से फरार हो गया था।


प्रॉपर्टी डीलर जगबीर की हत्या पुरानी रंजिश में हुई थी। हत्या के बाद से ही पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही थी। जांच में सामने आया था कि जगबीर भी हत्या आरोपी था। पुलिस ने उसी पहलू पर काम शुरू कर दिया था। जांच में आरोपी जितेंद्र को काबू कर लिया गया है। प्रदीप को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एसआई राजीव कुमार, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed