{"_id":"614df5248ebc3efac877e69a","slug":"police-registered-three-cases-of-misdeed-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में हैवानियत: भाई तीन साल से बहन से कर रहा था दुष्कर्म, प्राचार्य ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में हैवानियत: भाई तीन साल से बहन से कर रहा था दुष्कर्म, प्राचार्य ने दर्ज कराया मुकदमा
Fri, 24 Sep 2021 09:57 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 24 Sep 2021 09:57 PM IST
सार
हरियाणा के सोनीपत में दुष्कर्म के तीन मामले सामने आए हैं। कुंडली में एक दुकानदार और एक अन्य मामले में किरायेदार ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं राई थाना के अंतर्गत एक युवक तीन साल से अपनी ही बहन से हैवानियत करता रहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में अलग-अलग स्थानों पर तीन किशोरियों से दुष्कर्म करने के मामले सामने आए हैं। राई थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के भाई पर ही दुष्कर्म का आरोप है। वहीं कुंडली में एक किशोरी से दुकानदार तो एक अन्य से किरायेदार ने दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पंजाब के सीएम का अलग अंदाज: पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी पहुंचे चन्नी ने डाला भंगड़ा, जमकर थिरके
विज्ञापन
राई थाने में स्कूल के प्राचार्य ने मुकदमा दर्ज कराया है कि छात्रा के साथ उसके भाई ने कई बार दुष्कर्म किया है। उन्होंने बताया कि छात्रा की सहेली ने उन्हें मामले से अवगत कराया था। जिसके बाद 11वीं कक्षा की छात्रा से पूछताछ की गई। छात्रा ने बताया कि जब वह आठवीं कक्षा में थी, तभी से उसका भाई गलत काम करता आ रहा है।
विज्ञापन
डर के चलते उसने परिजनों को अवगत नहीं करवाया। वहीं कुंडली थाना क्षेत्र की किशोरी ने पुलिस को बताया कि उनके किरायेदार ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। रात को किशोरी को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि बुखार के चलते किशोरी को अस्पताल लाया गया।
यह भी पढ़ें- फैसला: अब पंजाब शिक्षा बोर्ड साल में दो टर्म में आयोजित करेगा परीक्षा, दोनों के आधार पर बनेगा रिजल्ट
यहां पर पता लगा कि उसके साथ पड़ोस में रहने वाला किरायेदार लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी करीब 42 साल का है। तीसरे मामले में कुंडली थाना क्षेत्र की किशोरी से दुकानदार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। किशोरी का आरोप है कि आरोपी डेढ़ साल से उससे दुष्कर्म करता आ रहा है। किशोरी उसके पास राशन लेने जाती थी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर लिया है।