{"_id":"63a7615c48c953409c074c19","slug":"photo-uploaded-on-social-media-with-weapon-case-filed-against-four-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सोनीपत में हथियार हाथ में लेकर सोशल मीडिया पर किया फोटो अपलोड, चार के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: सोनीपत में हथियार हाथ में लेकर सोशल मीडिया पर किया फोटो अपलोड, चार के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
Sun, 25 Dec 2022 02:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 25 Dec 2022 02:00 AM IST
सार
पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। निजी बाउंसर के भाइयों ने फोटो अपलोड किए थे। सीआईए-2 की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में सदर थाना क्षेत्र के गांव निवासी बाउंसर के भाइयों को सोशल मीडिया पर हथियार हाथ में लेकर फोटो अपलोड करना भारी पड़ गया। मामले का पता लगने पर इसकी जांच सीआईए-2 की टीम से कराई गई। टीम ने मामले में मुकदमा दर्ज करने की अनुशंसा की। जिस पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हथियार इस तरह हाथों में लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर डालना अपराध है।
विज्ञापन
सीआईए-2 के एएसआई जितेंद्र सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि एसपी कार्यालय में शिकायत मिली थी कि दो लडक़ों ने हाथों में हथियार लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रखे है। जिसकी जांच की गई जो मामला सही पाया गया। उनके बड़े भाई आशीष ने पुलिस को बताया कि वह बाउंसर है।
विज्ञापन
उनके पास उनका दोस्त विकास आया था। उसके पास लाइसेंसी हथियार है। उसके भाइयों ने उसकी पिस्तौल लेकर फोटो खिंचवा लिए थे। जिन्हें बाद में सोशल मीडिया पर डाल दिया था। उसके भाइयों ने उसका व उसकी रिश्ते में भाभी का मोबाइल लेकर उनसे सोशल मीडिया पर अकाउंट बना रखा था।
विज्ञापन
जिसका पता लगने पर उसने अकाउंट डिलीट करा दिया। बाद में पता लगा कि उसके भाइयों ने अमृतसर में घूमने के दौरान एक दुकान से तलवार उठाकर उनके साथ फोटो खिंचवा लिए थे। उन्हें भी अपलोड किया गया था। पुलिस ने मामले में अब चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हथियार लेकर फोटो खिंचवा उसे सोशल मीडिया पर डालना कानूनी अपराध है। मामले में मिली शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी सदर, सोनीपत