{"_id":"62bc7656c0b09412af244732","slug":"parole-jumper-arrested-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: सजायाफ्ता पांच हजार का इनामी पैरोल जंपर गिरफ्तार, एसटीएफ ने की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: सजायाफ्ता पांच हजार का इनामी पैरोल जंपर गिरफ्तार, एसटीएफ ने की कार्रवाई
Wed, 29 Jun 2022 09:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 29 Jun 2022 09:27 PM IST
सार
एसटीएफ सोनीपत ने कार्रवाई करते हुए पैरोल जंपर को पकड़ा है। पैरोज जंपर मंजीत हत्या का दोषी है और उम्रकैद की सजा हो चुकी है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एसटीएफ सोनीपत की टीम ने हत्या के मामले में सजायाफ्ता पांच हजार के इनामी पैरोल जंपर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव गुहणा निवासी मंजीत है। पुलिस ने आरोपी को अदालत ने पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पर 9 मई, 2006 को हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें उसे उम्रकैद की सजा हो चुकी है।
विज्ञापन
हत्या का दोषी मंजीत अप्रैल, 2020 में जेल से पैरोल पर बाहर गया था। उसके बाद वह भूमिगत हो गया था। आरोपी के खिलाफ मोहाना थाना में 19 अप्रैल 2021 को पैरोल जंप करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद से आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया था।
विज्ञापन
पैरोल जंप करने के मामले में उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी को एसटीएफ सोनीपत की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन