फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Newly elected sarpanch of village Baroda Thuthan in Gohana accused conspiring by killing her

Gohana: बरोदा ठुठान की नवनिर्वाचित सरपंच की हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप, मोबाइल रिकॉर्डिंग से खुला राज

Sun, 20 Nov 2022 02:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 20 Nov 2022 02:50 PM IST
सार

ऑडियो में अजय गांव के राहुल से बातचीत कर रहा है। बातचीत में गांव के अजीत, लीलू, जसबीर, रोहित, कौशिक उर्फ कुश के नाम भी सामने आए है। रिकॉर्डिंग से पता चला है कि यह लोग सरपंच की हत्या कर सरकार गिराने की बात कह रहे थे।

विज्ञापन
Newly elected sarpanch of village Baroda Thuthan in Gohana accused conspiring by killing her
गोहाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

गोहाना के गांव बरोदा ठुठान की नवनिर्वाचित सरपंच ने कुछ ग्रामीणों पर उनकी हत्या कर गांव की सरकार गिराने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। परिवार के युवक के मोबाइल में रिकॉर्डिंग से इसका भेद खुला है। ग्रामीण भी रिकार्डिंग में हुई बातचीत सुनकर हैरान रह गए। इसे लेकर गांव में पंचायत भी की गई। जिसके बाद सरपंच ने पुलिस को शिकायत दी। सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ बरोदा थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच कर पर्दा उठाया जाएगा।

विज्ञापन


गांव बरोदा ठुठान पंचायत में इस बार सीमा सरपंच निर्वाचित हुई हैं। सीमा ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि 16 नवंबर को गांव के अजय ने उनके भतीजे विक्रम का मोबाइल लिया था। इसके बाद अजय ने कुछ दूरी पर जाकर गांव के राहुल के मोबाइल पर उसके भतीजे के फोन से बातचीत की थी। बातचीत के बाद उसने विक्रम का मोबाइल लौटा दिया। सीमा ने बताया कि उसी दिन विक्रम उनके घर आया तो उनके बेटे ने फोटो देखने के लिए विक्रम का मोबाइल लिया। उसे रिसाइकिल बिन में एक ऑडियो क्लिप मिली। क्लिक करके सुना गया तो वह हैरान रह गया। 
विज्ञापन


ऑडियो में अजय गांव के राहुल से बातचीत कर रहा है। बातचीत में गांव के अजीत, लीलू, जसबीर, रोहित, कौशिक उर्फ कुश के नाम भी सामने आए है। रिकॉर्डिंग से पता चला है कि यह लोग सरपंच की हत्या कर सरकार गिराने की बात कह रहे थे। रिकॉर्डिंग में वह बोल रहे हैं कि जो सरपंच बना है उसकी हत्या कर देते हैं और सरकार गिरा देते हैं। ग्रामीणों ने शनिवार को पंचायत करके मामले का पता किया। तब यह भी सामने आया कि विक्रम के मोबाइल से जब अजय ने बातचीत की तो उसे रिकॉर्डिंग के बारे में पता चल गया था। अजय ने उसे डिलीट करके विक्रम को मोबाइल वापस दिया था। डिलीट की रिकॉर्डिंग की ऑडियो क्लिप मोबाइल के रिसाइकिल बिन में चली गई, जिससे यह मामला खुल गया। सरपंच ने आरोप लगाया कि उसे और उसके परिवार को मारने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। जिस पर पुलिस ने मामले में धारा 109 व 115 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed