फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder, jatwada, man, dead body, police, sonipat

जटवाड़ा के युवक की हत्या कर फेंका शव

Sun, 23 Oct 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 23 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
murder, jatwada, man, dead body, police, sonipat
पोस्टमार्टम के लिए शव खानपुर मेडिकल कालेज ले जाती पुलिस व परिजन। - फोटो : sonipat
शहर के जटवाड़ा इलाके के सुबह घर से निकले एक युवक का शव ऋषि कालोनी के पास झाड़ियों में मिला है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, जटवाड़ा निवासी कपिल ने बयान दर्ज करवाए हैं कि उसका भाई जगबीर सिंह चालक के तौर पर काम करता था। वह 19 अक्तूबर को सुबह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं आया।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम सूचना मिली कि एक युवक का शव ऋषि कालोनी के नजदीक झाड़ियों में पड़ा है। पुलिस व परिजन मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त होते ही जगबीर के परिजन सकते में आ गए। जगबीर के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। आरोप है कि उसकी किसी ने चोट मारकर हत्या कर दी और बाद में शव झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने कपिल के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


ओल्ड सिटी पुलिस चौकी प्रभारी जसमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन मौत के कारणों का स्पष्ट तौर पर खुलासा नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम व विसरा रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed