फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   miscreants posing as Delhi policemen abducted and looted two youths In Sonipat

Sonipat: बदमाशों ने खुद को दिल्ली पुलिसकर्मी बता किया दो युवकों का अपहरण और लूटपाट, कई घंटों की मारपीट

Wed, 09 Aug 2023 10:25 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 09 Aug 2023 10:25 AM IST
सार

दिल्ली के शकरपुर निवासी हिमांशु ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त मनीष शर्मा के साथ अपनी कार में सवार होकर कुमासपुर स्थित ओमेक्स सिटी में अपने दोस्त अभिषेक से मिलने के लिए आए थे। दोनों ने अपनी कार को दोस्त के घर के अंदर खड़ा कर दिया।

विज्ञापन
miscreants posing as Delhi policemen abducted and looted two youths In Sonipat
थाना बहालगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत में गांव कुमासपुर स्थित ओमेक्स सिटी के फ्लैट से छह बदमाशों ने खुद को दिल्ली पुलिसकर्मी बताकर दो युवकों का अपहरण कर लिया और उनके साथ मारपीट की। बदमाश युवकों को कार में कई घंटे घुमाते रहे। बाद में उनके दो मोबाइल व 20 हजार रुपये लूटकर भाग गए। युवकों के बयान पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
दिल्ली के शकरपुर निवासी हिमांशु ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त मनीष शर्मा के साथ अपनी कार में सवार होकर कुमासपुर स्थित ओमेक्स सिटी में अपने दोस्त अभिषेक से मिलने के लिए आए थे। दोनों ने अपनी कार को दोस्त के घर के अंदर खड़ा कर दिया। इससे पहले कि वह अंदर जाते फ्लैट की सीढिय़ों से दो युवक उतरकर नीचे आए। हिंमाशु ने बताया कि दोनों ने उनको जबरन दूसरी गाड़ी में बैठा लिया। इनके साथ चार अन्य साथियों ने उनकी कार निकाल ली। इन युवकों ने खुद को दिल्ली पुलिस स्टाफ से बताया था।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार
हिमांशु ने बताया कि वह उन्हें जबरदस्ती कार में बैठाकर मारपीट करने लगे। कार को इधर-उधर घुमाते रहे। हिमांशु ने बताया कि उनका अपहरण करने वाले युवक एक-दूसरे का नाम ले रहे थे। वह एक-दूसरे को विक्रम, हरीश, आकाश, गगन, विकास व गोविंद के नाम से पुकार रहे थे। हैं। उन्होंने उनसे कहा कि गलत काम करते हो और अब तक काफी पैसे कमा चुके हो। इन युवकों ने मारपीट करके दोनों दोस्तों से दो मोबाइल और 20 हजार रुपये छीन लिये। इसके बाद दोनों को दिल्ली के पीतमपुरा में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मामले में अपहरण व लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed