फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man Shot dead During Dancing On DJ In Sonipat Of Haryana

बंदूक पर डिस्को : हट जा ताऊ पाछै न...गाने पर हुआ विवाद, व्यक्ति के सीने में मारी गोली, अस्पताल में मौत

Mon, 15 Mar 2021 09:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 15 Mar 2021 09:54 PM IST
सार

  • भठगांव में शादी के दौरान वारदात, दो नामजद समेत तीन लोगों पर हत्या का केस
  • चचेरे भाई के साथ रात को शादी में गया था व्यक्ति, डोगा बंदूक से मारी गई गोली 

विज्ञापन
Man Shot dead During Dancing On DJ In Sonipat Of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सोनीपत के भठगांव में शादी समारोह में डीजे पर नाचते समय हुई कहासुनी के बाद तीन युवकों ने एक व्यक्ति के सीने में गोली मार दी। घायल को रोहतक के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


गांव भठगांव माल्यान निवासी अजय सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम में टैक्सी चलाता है। उनके गांव के परविंदर सिंह के घर में शादी थी। वह अपने चचेरे भाई सतपाल के साथ वह भी शादी में गया था। इसी दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे हरीश, सचिन और एक अन्य वहां आ गए। इनमें से एक के पास डोगा बंदूक थी।
विज्ञापन


हरीश व सचिन कहने लगे कि सतपाल आ गया। इस पर उन्होंने दूसरे युवक से बंदूक ले ली और सतपाल के सीने पर तान दी। इसके बाद वह कहने लगे कि उसे झगड़े का मजा चखाते हैं। यह कहकर उन्होंने सतपाल के सीने में गोली मार दी। अजय ने बताया कि वह घायल सतपाल को लेकर रोहतक के गांव खेड़ी साध स्थित निजी अस्पताल पहुंचा, जहां पर उपचार के दौरान देर रात सतपाल की मौत हो गई। सतपाल के दो बेटियां हैं। उसकी बड़ी बेटी तीन साल व छोटी एक साल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हट जा ताऊ पाछै न गाने पर हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार लोगों ने बताया कि शादी समारोह में हरियाणवी गाना हट जा ताऊ पाछै न बज रहा था। इस पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे को हाथ से पीछे धकेल दिया था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। इसी रंजिश में सतपाल को गोली मारी गई है।

 हमलावर युवकों के नाम हरीश, सचिन व एक अन्य बताए गए हैं। अभी यह पता नहीं लग सका है कि वह कहां के रहने वाले हैं। पुलिस ने शादी की वीडियो मंगवाई है। इसके साथ ही लोगों से घटनास्थल पर बनाई गई मोबाइल रिकॉर्डिंग क्लिप देने की अपील की है।

शादी समारोह में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। मुकदमा दर्जकर लिया है। हमलावरों का जल्द पता लगाया जाएगा। शुरुआती जांच में डीजे पर नाचने के दौरान झगड़े की बात सामने आई है। - सुनील कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed