{"_id":"6295a58b72e2e555092c0ebf","slug":"man-commit-suicide-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: न्याय नहीं मिलने से आहत युवक ने दी जान , जमीन पर फर्जीवाड़ा करके आरोपियों ने लिया था ऋण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: न्याय नहीं मिलने से आहत युवक ने दी जान , जमीन पर फर्जीवाड़ा करके आरोपियों ने लिया था ऋण
Tue, 31 May 2022 10:51 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 31 May 2022 10:51 AM IST
सार
सुनील का आरोप है कि आठ आरोपियों ने मिलकर उसे मरने पर विवश कर दिया। उसे अफसोस है कि वह संघर्ष नहीं कर पाया। पिछले माह वह परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी शिकायत लेकर पहुंचा था, जिस पर मंत्री मूलचंद शर्मा ने जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
युवक सुनील
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्याय नहीं मिलने के कारण मजबूर होकर सोनीपत में एक युवक ने जान दे दी। गांव सहजादपुर निवासी सुनील ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुनील ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी मौत के जिम्मेदार इंद्रपाल, उसके रिश्तेदार विजय, प्रवीन और इंद्रपाल का बेटा विनोद हैं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सुनील का आरोप है कि आरोपियों का साथ देने में उसके गांवों के कई लोगों का भी हाथ है। इन सबने मिलकर उसकी जमीन में फर्जीवाड़ा किया। रजिस्ट्री में छेड़खानी की गई। जिन जमीन पर उन्होंने ऋण ले रखा है, उसी जमीन पर फर्जीवाड़ा करके आरोपी इंद्रपाल ने भी ऋण ले लिया। इस मामले की जांच की मांग को लेकर उसने खूब चक्कर लगाए, लेकिन जांच नहीं होने दी गई। अधिकारियों को रिश्वत देकर उसके खिलाफ ही केस दर्ज करवा दिया गया और उसे जेल भी भेजा गया।
विज्ञापन
सुनील का आरोप है कि आठ आरोपियों ने मिलकर उसे मरने पर विवश कर दिया। उसे अफसोस है कि वह संघर्ष नहीं कर पाया। सुनील गत माह परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी अपनी शिकायत लेकर पहुंचा था, जिसे सुनने के बाद मंत्री मूलचंद शर्मा ने जांच के आदेश दिए थे और इसके लिए कमेटी भी गठित की गई थी। लेकिन युवक ने लिखा है कि उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने सीएम को ट्वीट भी किया, लेकिन न्याय नहीं मिल सका।
विज्ञापन