फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   lakshya murder case, arrest, accused, khanna colony, kidnap, murder, sonepat

खन्ना कालोनी से युवक का अपहरण और हत्या का मामला

Fri, 08 Jul 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, सोनीपत
अमर उजाला/ ब्यूरो, सोनीपत Updated Fri, 08 Jul 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
lakshya murder case, arrest, accused, khanna colony, kidnap, murder, sonepat
arrested
खन्ना कालोनी से अपहरण के बाद युवक की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव नांगल खुर्द निवासी रॉकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, खन्ना कालोनी निवासी लवनीत ने 10 जून को सिविल लाइन थाना में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि 27 मई की शाम को उसका भाई लक्ष्य (21) अचानक घर के पास से गायब हो गया था।
विज्ञापन


काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। लवनीत की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। सिविल लाइन थाना प्रभारी वीरेंद्र की टीम ने जांच शुरू की तो पता लगा कि लक्ष्य नशे का आदी था। जांच में पता लगा कि उसकी कुछ युवकों से दोस्ती थी। पुलिस ने 17 जून को लक्ष्य के साथी विकास उर्फ विशाल को काबू कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया था कि 27 मई की शाम को वह तथा लक्ष्य चार अन्य साथियों के साथ यमुना नदी पर गए थे। वहां पर हुई कहासुनी के बाद पांचों साथियों ने लक्ष्य के अंगोछे से ही उसका गला दबाकर हत्या कर दी थी। बाद में शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए पानीपत के सिवाह के फेंक दिया था। पुलिस ने विशाल को काबू कर वारदात में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया था। पुलिस ने अब आरोपी रॉकी को गिरफ्तार किया है। थाना सिविल लाइन प्रभारी राव वीरेंद्र ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed