फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   lady hang in sonipat, case on husband

महिला ने फंदा लगाकर दी जान, पति पर केस दर्ज

Fri, 27 May 2016 12:52 AM IST
सोनीपत ब्यूरो/ अमर उजाला
सोनीपत ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 27 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
lady hang in sonipat, case on husband
आत्महत्या - फोटो : Bureau
उपमंडल के गांव रूखी में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर गांव रूखी में एक महिला ने अपने घर में ही फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल  में लाया गया और मामले की जांच शुरू की। घटना की सूचना पाकर महिला के  परिजन भी अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन


गांव भठगांव निवासी सुरेश कुमार ने बेटी सोनिया की शादी लगभग साढ़े सात साल पहले गांव रूखी निवासी सोनू के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही सोनू ने पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि सोनू ने कार खरीदने के लिए पत्नी को मायके से पैसे लाने के लिए भी परेशान किया था। सोनिया के पिता सुरेश ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी बेटी कुछ माह पहले कार के लिए डेढ़ लाख रुपये लेकर भी गई थी।
विज्ञापन


दो दिन पहले सोनिया ने अपने पिता के पास फोन करके बताया कि उसे अब भी परेशान किया जा रहा है। सोनिया ने तंग आकर ससुराल में अपने घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सुरेश की शिकायत पर पुलिस ने सोनू के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed