फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   killed in accident

बाइक से टकराया बछड़ा, पीछे बैठे युवक की मौत

Wed, 09 Dec 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 09 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत रोड पर मंगलवार देर रात बाइक के बछड़े से टकराने पर बीधल निवासी एक युवक की मौत हो गई जबकि बाइक चालक दूसरा युवक घायल हो गया। दोनों युवक पानीपत से बारात से घर लौट रहे थे। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने घायल की हालत को गंभीर देखते हुए महिला मेडिकल खानपुर कलां रेफर कर दिया। पुलिस ने बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मरने वाले मनोज की सोनीपत में बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। मंगलवार को परिवार में शादी थी। मनोज और उसका साथी अनिल बाइक पर पानीपत बारात में शामिल होने गए थे। शाम को वह बारात से लौट रहे थे। बाइक अनिल चला रहा था। रास्ते में खेड़ी दमकन गांव के पास बाइक के सामने अचानक बछड़ा आ गया। बाइक बछड़े से टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed