फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Investigation continues in case of death of four after drinking spurious liquor

जहरीली शराब पीने से चार की मौत का मामला: शीतल पेय की बोतल में मिली शराब व मृतकों का विसरा जांच के लिए भेजा

Thu, 24 Nov 2022 02:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 24 Nov 2022 02:05 AM IST
सार

शुगर मिल के सफाई कर्मी पानीपत से शीतल पेय की बोतल में शराब लेकर आए थे। अब सोनीपत पुलिस मामले में सुबूत जुटाएगी। बोतल में मिली शराब पर जांच अटक गई। जहरीली शराब कहां से लेकर आए, सबसे पहले इसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Investigation continues in case of death of four after drinking spurious liquor
अनिल बुडशाम, अजय शामड़ी, सुनील शामड़ी, सुरेंद्र शामड़ी का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जहरीली शराब पीने से गांव शामड़ी के तीन ग्रामीणों की मौत के बाद पुलिस ने उनका विसरा जांच को मधुबन लैब में भिजवा दिया है। साथ ही पुलिस ने शीतल पेय की बोतल से बरामद शराब को भी फोरेंसिक जांच के लिए मधुबन लैब में भेज दिया है। पुलिस का प्रयास है कि सबसे पहले यह पता लगाया जाए कि जिस शराब के पीने से शामड़ी के तीन ग्रामीणों के साथ पानीपत के गांव बुडशाम में उनके रिश्तेदार की मौत हुई है वह कहां से आई है।

विज्ञापन


इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुबूत नहीं लग सका है। सदर गोहाना पुलिस टीम ने पानीपत डिस्टिलरी से अलग-अलग केमिकल के चार सैंपल लिये हैं। इसके साथ ही पानीपत क्षेत्र में पता लगाया जाएगा कि कहीं कच्ची शराब तो नहीं बनाकर बेची जा रही है। खानपुर व रोहतक में भर्ती चार लोगों की हालत स्थिर बनी हुई है। 
विज्ञापन


गांव शामड़ी निवासी अनिल उर्फ बंटी ने सदर थाना पुलिस को बताया था कि उनके गांव का अजय (28) व सुनील (32) पानीपत शुगर मिल में सफाई कर्मी थे। उनके साथ अजय की चचेरी बहन के पति पानीपत के बुडशाम निवासी अनिल भी कार्यरत थे। बंटी ने बताया था कि 20 नवंबर की शाम को वह तथा गांव के नवनिर्वाचित सरपंच सुनील कुमार के भाई सुरेंद्र (42) को अजय व उसके साथी कर्मी सुनील ने शराब पिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सवा लीटर की शीतल पेय की बोतल में शराब लिये थे। उन्होंने बिना बदबू (महक) की शराब होने की बात कहकर उन्हें पिलाई थी। साथ ही बताया था कि वह शराब को पानीपत से लेकर आए हैं। जिसके बाद सोमवार शाम को उसकी हालत बिगड़ गई थी। उसे पता लगा था कि जो शराब उसे पिलाई गई है उसे पीने से अजय की चचेरी बहन के पति गांव बुडशाम के अनिल की मौत हो गई है।

बाद में अजय, सुरेंद्र व सुनील को भी हालत बिगड़ने के बाद खानपुर में भर्ती कराया था। जहां से सुरेंद्र व सुनील को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। वहां पर दोनों की मौत हो गई थी। अजय की खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया था।

जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को तीनों के शवों का विसरा जांच को करनाल की मधुबन लैब में भेज दिया है। वहीं पुलिस ने अजय के घर से बरामद की गई शराब की बोतल को भी फोरेंसिक जांच को भेजा है। फोरेंसिक रिपोर्ट व विसरा की जांच रिपोर्ट का मिलान किया जाएगा। 

पानीपत से चार सैंपल लेकर आई पुलिस 
पुलिस टीम ने बुधवार दोपहर बाद पानीपत शुगर मिल की डिस्टिलरी समेत अन्य स्थानों से केमिकल के चार सैंपल लिये है। थाना प्रभारी वजीर सिंह रेढू की टीम सैंपल लेकर आई है। अब उन सैंपल को भी जांच के लिए मधुबन लैब में भेजा जाएगा। जिनका बरामद हुई शराब के सैंपल से मिलान किया जाएगा। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वजीर सिंह ने कहा कि मामले में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस इस मामले में बारीकी से हर तथ्य को जुटा रही है। इसका जल्द खुलासा किया जाएगा। 

उमेद व संजय बोले, नहीं पता कहां से आई शराब 
महिला मेडिकल कॉलेज के वार्ड में भर्ती गांव शामड़ी निवासी उमेद व संजय की हालत स्थिर है। उन्हें सामान्य वॉर्ड में चिकित्सक की निगरानी में रखा गया है। वह बुधवार को सामान्य बातचीत करते रहे। संजय का कहना है कि उनके घर पर शराब लेकर सुनील आया था। उसके साथ सुरेंद्र भी था। तीनों ने शीतल पेय में मौजूद पानी जैसी शराब का एक-एक गिलास पी लिया था। वह नहीं जानता कि पानीपत में शराब कहां से आई है। उमेद ने भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है। उनका कहना है कि 20 नवंबर की रात को अजय उनकी परचून की दुकान पर आया था। मेल-मिलाप के कारण वह शीतल पेय की बोतल से एक गिलास शराब देकर चला गया था। जिसे उसने पी लिया। शराब कहां से लाई गई इसे लेकर उनकी कोई बातचीत नहीं हुई थी। 

आईसीयू में भर्ती है नरेंद्र 
गांव बुडशाम निवासी अनिल की शराब पीने से मौत हो गई थी। अनिल के भाई नरेंद्र ने भी उसके साथ कुछ शराब पी ली थी। उसे लगातार उल्टी हो रही है। नरेंद्र को मंगलवार को खानपुर में भर्ती कराया गया था। उसे आईसीयू में रखा गया है। 

पानीपत में कच्ची शराब बनाने का पता लगाएगी पुलिस 
सोनीपत पुलिस टीमों ने पानीपत में जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इसके बारे में पता लगाया जा रहा है कि पानीपत क्षेत्र में कहीं कच्ची शराब तो नहीं बनाकर बेची जा रही है। उसे लेकर भी पुलिस ने क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी है। 


पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का विसरा जांच को मधुबन भेजा है। साथ ही बरामद शराब को फोरेंसिक जांच को भेजा गया है। पुलिस ने पानीपत डिस्टिलरी से सैंपल लिये हैं। जिनकी जांच कराई जाएगी। सभी जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले से पर्दा उठाया जाएगा। - मुकेश जाखड़, डीएसपी गोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed