फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   histrisheater on remand

यादराम पर गोली चलाने वाले दो दिन के रिमांड पर

Fri, 11 Dec 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 11 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
11 दिन पहले खरखौदा में लाला यादराम पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। यहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों आकाश और बिटटू उर्फ काला निवासी बरोणा जिला सोनीपत हैं। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त किए हथियार बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 30 नवंबर को थाना खरखौदा में सब्जीमंडी के पास लाला यादराम पर दो गोलियां चलाई गई थी। इस मामले में नवीन निवासी खरखौदा ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि उसके पिता को राजेश बुवाना, रवि उर्फ लांबा निवासी बरोणा, संदीप उर्फ काला निवासी बरोणा, पवन उर्फ मोना निवासी बरोणा व प्रदीप उर्फ पोली निवासी बुवाना ने कोर्ट में गवाही ना देने के संबंध में जान से मारने की धमकी दी थी। इसी बात की रंजिश रखने हुए इन लोगों ने उसके पिता यादराम को जान से मारने की नीयत से गोली मारकर घायल किया है। शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। सीआईए स्टाफ सोनीपत की टीम ने दो आरोपियों आकाश और बिटटू निवासी बरोणा को बहादुरगढ़ की सीमा से गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में रवि उर्फ लांबा और राजेश बवाना के कहने पर हमने लाला यादराम पर हमले की वारदात कबूल की थी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed