फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Brother of Munia associated with Neeraj Bawana gang shot dead

Haryana: नीरज बवाना गैंग से जुड़े मुनिया बदमाश के भाई की गोली मारकर हत्या, खरखौदा में हुई वारदात

Mon, 16 Sep 2024 08:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 08:08 PM IST
सार

गैंगवार से जुड़े इस मामले में आरोप कुख्यात रवि उर्फ लांबा व साथियों पर लगे हैं। जिसमें अन्य युवकों के नाम भी बताए जा रहे हैं। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अंकित ने शव को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।

विज्ञापन
Haryana: Brother of Munia associated with Neeraj Bawana gang shot dead
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांव बरोणा में कुख्यात रवि उर्फ मुनिया के भाई की बाइक सवार दो हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने इस दौरान ताबड़तोड़ करीब दस गोलियां चलाई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करेगी। दिल्ली की नीरज बवाना व राजेश बवाना गैंग से जुड़े बरोणा गांव के दो युवकों के परिवार में चल रही रंजिश में यह चौथी हत्या है।

विज्ञापन


गांव बरोणा निवासी कमला ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा बृजेश सोमवार रात करीब पौने आठ बजे टहलने के लिए घर से बाहर निकला था। घर से कुछ दूर जाने पर बाइक सवार हमलावरों ने उनके बेटे को घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और बेटे की हत्या कर भाग गए। जब परिजन घर के बाहर गए तो बृजेश का शव गली में पड़ा हुआ मिला। एक के बाद एक करीब दस गोली चलने से आसपास के लोगों को लगा कि कोई पटाखे चला रहा है। जब वह बाहर आए तो गली में बृजेश का शव पड़ा था। हमलावर मौके से वारदात को अंजाम देकर भाग गए।
विज्ञापन




गैंगवार से जुड़े इस मामले में आरोप कुख्यात रवि उर्फ लांबा व साथियों पर लगे हैं। जिसमें अन्य युवकों के नाम भी बताए जा रहे हैं। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अंकित ने शव को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। मौके से पुलिस की टीम ने खोल व कारतूस भी बरामद किए हैं। साथ ही एक मोबाइल भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाया

मामले की सूचना के बाद एसीपी जीत सिंह भी टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फिलहाल फोरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए है। एसीपी का कहना है कि मामले में परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी।

मुनिया पर रामकरण गैंग संग मिलकर डीटीसी कर्मी की हत्या का आरोप

बरोणा गांव के मुनिया पर गांव के ही डीटीसी के पूर्व इंस्पेक्टर कृष्ण की हत्या का भी आरोप लगा था। जिसमें सोनीपत का रामकरण गैंग भी नामजद हुआ था। तब कृष्ण के बेटे कुख्यात बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा पर सोनीपत कोर्ट परिसर में पुलिस की गार्द में नियुक्त पुलिसकर्मी महेश ने गोली मार दी थी। हालांकि अजय की जान बच गई थी। उसके कुछ देर बाद में कृष्ण की हत्या की गई थी।

अधिकारी के अनुसार

गांव बरोणा में कुख्यात रवि उर्फ मुनिया के भाई की गोलियां मारकर हत्या की गई है। कितनी गोली मार गई इसका पता पोस्टमार्टम में लग सकेगा। गांव में करीब 10 फायर किए जाने की जानकारी मिली है। परिजनों के बयान पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। -जीत सिंह, एसीपी खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed