फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gangster Gogi did a deadly attack on Delhi Police in Sonipat

हरियाणा: रोहिणी की तरह सोनीपत में भी कोर्ट में हो चुकीं तीन हत्याएं, गोगी ने दिल्ली पुलिस पर किया था हमला

Fri, 24 Sep 2021 07:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Sep 2021 07:15 PM IST
सार

रोहिणी कोर्ट में हुई वारदात का पता लगते ही सोनीपत कोर्ट परिसर में हो चुकीं वारदात लोगों को याद आ गई। सोनीपत कोर्ट परिसर में 18 मार्च को बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा पर जानलेवा हमला हुआ था। उसकी गार्द में नियुक्त सिपाही महेश ने उसे तीन गोलियां मार दी थीं।

विज्ञापन
Gangster Gogi did a deadly attack on Delhi Police in Sonipat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गैंगवार का शिकार हुए बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी उर्फ राजू व उसके साथी पर सोनीपत के खानपुर महिला थाने में पांच साल पहले पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। गोगी व उसके साथी रोहित ने दिल्ली की स्पेशल सेल टीम पर खानपुर मेडिकल कॉलेज की रिसेप्शन के पास फायर कर दिया था। उस मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर चुकी है। इतना ही नहीं छह साल पहले पानीपत के समालखा में गिरफ्तारी के बाद पता लगा था कि गोगी ने सोनीपत में अपना ठिकाना बना रखा था। उसके सोनीपत के कई बदमाशों से संबंध थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब के सीएम का अलग अंदाज: पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी पहुंचे चन्नी ने डाला भंगड़ा, जमकर थिरके
विज्ञापन

 
रोहिणी कोर्ट में गैंगवार में मारे गए बदमाश अलीपुर निवासी जितेंद्र उर्फ गोगी पर सोनीपत में एक मुकदमा दर्ज था। हालांकि उसके गुर्गों के नाम सोनीपत में कई मामलों में आ चुके हैं। गोगी पर सोनीपत के महिला थाना खानपुर में 7 अक्तूबर, 2016 को मुकदमा दर्ज हुआ था। दिल्ली की स्पेशल सेल के एसआई मनोज कुमार ने तब मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी टीम हत्या के दर्जनों मामलों सहित अन्य केसों में नामजद गोगी को तलाश कर रही थी। इसी दौरान सिंघु बॉर्डर पर गोगी को देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह वहां से भाग निकला था। पुलिस को इनपुट मिला था कि आरोपी खानपुर मेडिकल कॉलेज में अपने साथी से मिलने आएगा। तब उसे खानपुर में रिसेप्शन के पास पकड़ने का प्रयास किया गया था तो उसके साथी रोहित निवासी मोई ने पुलिस पर फायर कर दिया था। दोनों वहां से भाग निकले थे। उसके बाद एसआई ने पुलिस पर जानलेवा हमला करने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में खानपुर महिला थाना पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी कर पूछताछ कर चुकी है। 

सोनीपत में ठिकाना बनाकर रहने का लगा था पता 

गोगी को छह साल पहले पानीपत के समालखा के गांव हथवाला में पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था। तब उसने पुलिस के सामने खुलासा किया था कि उसका नया ठिकाना सोनीपत के अपेक्स सिटी में है। उसने तब बताया था कि वह दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल पवन, दो गैंगस्टर समेत चार लोगों की हत्या की साजिश रचकर उनकी रेकी कर रहा था। स्पेशल स्टाफ के तत्कालीन प्रभारी छबील सिंह ने तब बताया था कि दिल्ली के नजदीक होने के कारण उसने सोनीपत को चुना था। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोगी ने सोनीपत के संदीप उर्फ काला जठेड़ी, राजू बसौदी, अक्षय पलड़ा से हाथ मिला रखा था। 

यह भी पढ़ें- फैसला: अब पंजाब शिक्षा बोर्ड साल में दो टर्म में आयोजित करेगा परीक्षा, दोनों के आधार पर बनेगा रिजल्ट

सोनीपत व गन्नौर कोर्ट में हो चुकीं तीन लोगों की हत्या 
रोहिणी कोर्ट में हुई वारदात का पता लगते ही सोनीपत कोर्ट परिसर में हो चुकीं वारदात लोगों को याद आ गई। सोनीपत कोर्ट परिसर में 18 मार्च को बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा पर जानलेवा हमला हुआ था। उसकी गार्द में नियुक्त सिपाही महेश ने उसे तीन गोलियां मार दी थीं। इससे पहले भी सोनीपत व गन्नौर कोर्ट में तीन लोगों की हत्या हो चुकी है। सोनीपत कोर्ट परिसर में दो लोगों की हत्या की जा चुकी है।

वर्ष 2009 में संजय बुटाना कोर्ट परिसर में हत्या के मामले की सुनवाई के लिए आया था। इसी दौरान रंजिश के चलते बुटाना गांव के ही जगबीर ने संजय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद वर्ष 2010 में संजय बुटाना के चाचा ओमप्रकाश की भी कोर्ट परिसर में ही गोली मारकर हत्या की गई थी। वहीं मार्च, 2016 में गन्नौर कोर्ट में बदमाश विकास उर्फ दूधिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed