फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four people arrested for cheating two crore rupees in Sonipat of Haryana

सोनीपत: रिटेल स्टोर खोलने के नाम पर ठगे दो करोड़, पिता-पुत्र व दो बेटियां गिरफ्तार

Tue, 28 Dec 2021 12:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 28 Dec 2021 12:18 AM IST
सार

पारकर रेजीडेंसी में रहने वाले व्यक्ति के साथ वर्ष 2019 में ठगी की गई थी। फरीदाबाद में एएम इंडिया मार्ट कंपनी का रिटेल स्टोर खोलने व भारी मुनाफा देने का लालच देकर वारदात की गई थी। पिता व दो बेटियों को जेल भेजा गया है। बेटे को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है, वहीं सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Four people arrested for cheating two crore rupees in Sonipat of Haryana
कुंडली में करोड़ों की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली क्षेत्र में गांव रसोई स्थित पारकर रेजीडेंसी में रहने वाले एक व्यक्ति को रिटेल स्टोर खोलने व भारी मुनाफा देने का लालच देकर 2 करोड़ रुपये ठगने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने बुजुर्ग, उसके बेटे व दो बेटियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी नई दिल्ली स्थित आदर्श नगर के केवल पार्क एक्सटेंशन निवासी कनकचंद, उनका बेटा विजय व बेटी मानसा व संध्या है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से विजय को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। 
विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि पारकर रेजीडेंसी में रहने वाले अतुल कौशिक ने 2 फरवरी, 2019 को कुंडली थाना पुलिस को बताया था कि उसके पास अंसल प्लाजा मॉल में एक दुकान थी। उसने दुकान को करीब सवा दो करोड़ रुपये में बेचा था। उसके पहचान वाले प्रॉपर्टी डीलर अमित को इसकी जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित ने वर्ष 2017 में उसे मोहनलाल वर्मा व वशिष्ठ वर्मा से मिलवाया था। उन्होंने कहा था कि वह एएम इंडिया मार्ट कंपनी के निदेशक है। उनकी कंपनी रिटेल स्टोर खोलकर उसमें पैसा लगाकर मुनाफा कमाती है। फरीदाबाद में रिटेल स्टोर खोलने की बात कहते हुए निदेशक ब्यास कुमार वर्मा, कनकचंद वर्मा, अनीता वर्मा, संध्या वर्मा, मनसा वर्मा से भी मिलवाया था।

यह भी पढ़ें ः हाईवे पर मिले तीन दोस्तों के अधजले शव: रात 2 बजे तक तीनों ने किया डांस, 2:30 बजे लगाया स्टेटस, 3:30 बजे परिजनों को मिली मौत की सूचना 


इसके बाद वह मुनाफे के चक्कर में उनके झांसे में आ गया। उनके कहने पर उसने एक चेक 31 लाख, उसके बाद दूसरा चेक 1 करोड़ 67 लाख का दे दिया था। जून 2017 में उसने 2 लाख का चेक और दे दिया था। उसे रिटेल स्टोर नहीं मिला तो धोखाधड़ी का पता लगा था। मामले में एएसआई संदीप कुमार की टीम ने मोहनलाल, उसकी पत्नी अनीता व ब्यास कुमार को महाराष्ट्र मुंबई से गिरफ्तार कर लिया था।

उनसे ठगी के पैसों से खरीदी गई फारच्यूनर व इनोवा गाड़ी बरामद की थी। अब पुलिस ने मामले में कनकचंद, उनके बेटे विजय व बेटी मानसा व संध्या को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से सोने की चेन, टॉप्स व सोने का छल्ला बरामद किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां विजय को चार दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं कनकचंद, मनसा व संध्या को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed