फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Forgery in CRPF recruitment, Sonipat police included the accused in the investigation

Sonipat: CRPF भर्ती में फर्जीवाड़ा, दूसरे से लिखित परीक्षा दिलवाने के आरोपी को पुलिस ने जांच में किया शामिल

Tue, 29 Aug 2023 01:37 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 29 Aug 2023 01:37 PM IST
सार

सीआरपीएफ भर्ती में नया मोड़ आया है। सोनीपत ने एक अन्य आरोपी को जांच में शामिल कर इसके बयान दर्ज किए हैं। 27 अगस्त, 2019 को भर्ती बोर्ड के चेयरमैन व सीआरपीएफ चंडीगढ़ के द्वितीय कमांडेंट संजय कुमार ने राई थाना में शिकायत दी थी कि ग्रुप केंद्र खेवड़ा में सीआरपीएफ सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में कई अभ्यार्थियों ने दूसरे से परीक्षा दिलवाई थी।

विज्ञापन
Forgery in CRPF recruitment, Sonipat police included the accused in the investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीआरपीएफ भर्ती में हुए फर्जीवाड़े में लिखित परीक्षा दूसरे से दिलवाने के मामले में एक अन्य आरोपी को जांच में शामिल किया गया है। आरोपी भिवानी के गांव बामला निवासी सितेंद्र है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसके बयान दर्ज किए है।

विज्ञापन


बोर्ड के चेयरमैन व सीआरपीएफ चंडीगढ़ के द्वितीय कमांडेंट संजय कुमार ने दर्ज कराया था मुकदमा
27 अगस्त, 2019 को भर्ती बोर्ड के चेयरमैन व सीआरपीएफ चंडीगढ़ के द्वितीय कमांडेंट संजय कुमार ने राई थाना में शिकायत दी थी कि ग्रुप केंद्र खेवड़ा में सीआरपीएफ सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में कई अभ्यार्थियों ने दूसरे से परीक्षा दिलवाई थी। बाद में वह फिजिकल देने खुद आ गए थे। जिस पर डीआईजी (भर्ती), नई दिल्ली की तरफ से पत्र मिला था कि जिन अभ्यार्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी मिलान नहीं कर रही है उन्हें परीक्षा से हटा दिया जाए और उनके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया जाए।
विज्ञापन


जिस पर राई पुलिस ने अंगूठे का मिलान नहीं होने पर चरखी दादरी के गांव पंडवान के अनिल कुमार, गांव रानीला के योगेश कुमार, पानीपत के गांव जलमाना के सच्चेंद्र तथा भिवानी के गांव खरक खुर्द निवासी सुरेश पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस मामले में गांव गंगाना के प्रदीप, चिढ़ाना के सोनू, गांव भावड़ निवासी मोनू व आजाद, गांव बिधलान के नितिन, झज्जर के गांव लडरावण के धीरज व दुबलधन के देवेंद्र, चरखी दादरी के गांव अचीना टाल के रहने वाले दीपक, विनीत, गांव भागेश्वरी का रहने वाले जगबीर, गांव सिसाना का रहने वाले अमित, रोहतक के गांव गिजी के रहने वाले संदीप व बोहर के हिमांशु, बनवासा के अजय को गिरफ्तार कर लिया था। अब आर्थिक अपराधा शाखा में नियुक्त एएसआई मनमोहन ने मामले में आरोपी सतेंद्र को जांच में शामिल किया है। पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed