फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five devotees were stabbed during Chhath Puja in Sonipat, one youth died

मातम में बदली छठ की खुशियां: पूजा के दौरान आतिशबाजी पर विवाद में पांच को चाकुओं से गोदा, एक की मौत

Thu, 11 Nov 2021 12:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत(हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 11 Nov 2021 12:55 AM IST
सार

सोनीपत के गांव कबीरपुर में दो पक्षों में विवाद के बाद पांच को चाकुओं से गोदने की वारताद हुई। इसमें दो श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Five devotees were stabbed during Chhath Puja in Sonipat, one youth died
घटनास्थल पर जांच करने पहुंची सदर थाना पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के कबीरपुर गांव में बुधवार को छठ मेले के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद तब हुआ, जब कुछ युवक आतिशबाजी कर रहे थे। आसपास के लोगों ने इसका विरोध किया तो दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। विवाद के बीच मेला देखने आए युवकों ने पांच श्रद्धालुओं पर चाकुओं से हमला कर दिया। इनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद पहुंच सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


छठ पर्व के लिए कबीरपुर में घाट बनाया हुआ है। यहां पर बड़ी संख्या में लोग छठ मेले में हिस्सा लेते हैं। बुधवार शाम को भी करीब सात बजे श्रद्धालु अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान कुछ युवक आतिशबाजी कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी मुकेश कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने आतिशबाजी चलाने का विरोध किया और बच्चों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसके कुछ देर बाद मेला देखने आए युवक रतनेश की पिटाई कर दी गई। इस दौरान कुछ श्रद्धालु मारपीट की शिकायत करने मेला स्थल पर बाहर की ओर आ गए। इस पर आरोपी युवक ने अपने 8-10 दोस्तों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं पर चाकुओं और डंडों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः कोच ने साथियों संग मिलकर की हत्या: नेशनल रेसलर, भाई व मां को मारी गोलियां, भाई-बहन की मौत


चाकू लगने से रतनेश कुमार, ऋतिक कुमार, रवि, सागर और अंकिता घायल हो गए। वहीं कई अन्य लोग डंडे लगने से घायल हुए हैं। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते वहां से रवि, सागर और अंकिता को परिजन निजी अस्पताल ले गए। निजी अस्पताल में रवि (22) को मृत घोषित कर दिया गया। रतनेश, ऋतिक और अंकिता छठ मनाने आए श्रद्धालु हैं और रवि व सागर रतनेश से दोस्ती के चलते पूजा देखने आए थे। मृतक रवि गांव अहमदपुर का रहने वाला था। 

छठ मेले के दौरान दो पक्षों में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। यहां कुछ बाहरी युवकों ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस हमलावरों की जानकारी जुटा रही है। आसपास के सीसीटीवी की फुटेज निकलवाकर प्रत्यक्षदर्शियों को दिखाई जा रही है। मेला स्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई है। -इंस्पेक्टर बदन सिंह, सदर थाना प्रभारी, सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed