फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   firing in front of the house of sarpanch candidate

सरपंच पद के प्रत्याशी के दरवाजे पर चलाई गोली, मामला दर्ज

Sat, 19 Sep 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Sat, 19 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन

गांव मोहाना में सरपंच पद के प्रत्याशी के घर पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। आरोप है कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखता है, इसीलिए दबाव बनाकर उसका नामांकन वापस कराना चाहते हैं।  सूचना पर पहुंची पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने मौके से सबूत एकत्र किए हैं।

विज्ञापन


गांव मोहाना निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखता है और सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रहा है। इसका नामांकन भी दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने के बाद से कई लोगों को परेशान हैं और उस पर चुनाव नहीं लड़ने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


नरेंद्र के अनुसार शुक्रवार को रात लगभग 12 बजे घर के दरवाजे पर किसी ने गोली चलाई। आवाज सुनकर वह बाहर आया तो कोई भी नहीं था। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर मोहाना थाना प्रभारी कमलजीत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौके से गोली का खोल बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गोली चलाकर दहशत बनाने का मामला दर्ज किया है। नरेंद्र ने बताया कि उसके पिता राजबब्बर भी गांव के सरपंच रह चुके हैं, उनके साथ भी कुछ लोगों ने अभद्र व्यवहार किया था।


सरपंच पद के प्रत्याशी नरेंद्र ने शिकायत दी थी। मौके से गोली का खोल भी बरामद किया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -कमलजीत, प्रभारी, मोहाना थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed