फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fetal gender test busted, clinic operator arrested, machines of two centers sealed

भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़: जांच कर गर्भ में बेटा बताया, क्लीनिक संचालक गिरफ्तार, दो सेंटर की मशीनें सील

Wed, 11 Oct 2023 10:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 11 Oct 2023 10:46 PM IST
सार

भ्रूण लिंग जांच करने के लिए 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। सोनीपत और पश्चिमी दिल्ली की पीएनडीटी की संयुक्त टीम ने छापा मारा है। चिकित्सक और दो सेंटर संचालक के खिलाफ दिल्ली के मुंडका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Fetal gender test busted, clinic operator arrested, machines of two centers sealed
सोनीपत और दिल्ली की पीएनडीटी टीम के साथ आरोपी क्लीनिक संचालक शेरपाल सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली के हिरणकूदना की एक क्लीनिक में भ्रूण लिंग जांच करने का मामला सामने आया है। क्लीनिक संचालक मोटी रकम लेकर गर्भ में पल रहे भ्रूण के लड़का या लड़की होने की जानकारी देता था। इसका पता चलने पर सोनीपत और पश्चिमी दिल्ली की पीएनडीटी की संयुक्त टीम ने क्लीनिक पर छापा मारकर क्लीनिक संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


वहीं टीम ने क्लीनिक संचालक की जानकारी पर दो अस्पतालों में छापा मारकर अल्ट्रासाउंड की मशीनों को सील कर दिया है। टीम ने चिकित्सक और दोनों सेंटर संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


सोनीपत के सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि पीएनडीटी टीम को दिल्ली में विनय क्लीनिक में भ्रूण लिंग जांच करने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने एक डिकॉय को तैयार कर विनय क्लीनिक के संचालक हिरणकूदना निवासी शेरपाल सिंह के बीच भ्रूण लिंग जांच करवाने के लिए 50 हजार रुपये में सौदा तय करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 अक्तूबर को क्लीनिक संचालक ने डिकॉय से 5 हजार रुपये लेकर अगले दिन क्लीनिक पर बुलाया। शेरपाल सिंह ने अगले दिन बाकी के 45 हजार रुपये लेकर डिकॉय को मुंडका के सीडी ग्लोबल अस्पताल भेज दिया। वहां पर उसे 2500 रुपये की रसीद काटकर रेफरल स्लिप दे दी गई। दोपहर बाद 3 बजे अल्ट्रासाउंड करने का समय दिया गया, मगर डिकॉय ने नहीं माना।

इस पर उसे सुप्रीम डायग्नोस्टिक सेंटर भेजा दिया गया। वहां पर उसका अल्ट्रासाउंड किया गया। इसके बाद डिकाॅय वापस हिरणकूदना में क्लीनिक संचालक के पास आ गई। क्लीनिक संचालक शेरपाल सिंह ने उन्हें बताया कि उनके गर्भ में लड़का पल रहा है। डिकॉय के इशारे पर पहुंची टीम ने शेरपाल सिंह को पकड़ लिया और मौके से 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिए।


इसके बाद टीम मुंडका के सीडी ग्लोबल अस्पताल व सुप्रीम डायग्नोस्टिक सेंटर जाकर कागजातों की जांच की। कमी मिलने पर दोनों सेंटर की अल्ट्रसाउंड मशीनों को सील कर दिया गया। इसके साथ ही टीम ने क्लीनिक संचालक व दाेनों सेंटर संचालकों के खिलाफ मुंडका थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया। टीम में सोनीपत पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष गहलावत, डॉ. दीपक कौशिक, सहायक मनोज व अमित के अलावा दिल्ली पश्चिम के पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. अमन व तहसीलदार भगवंत मान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed