फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Eight and half year old child was abducted and killed in Sonipat, body found in water drum

Sonipat: साढ़े आठ साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, पानी के ड्रम में मिला शव

Tue, 16 May 2023 09:50 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 16 May 2023 09:50 AM IST
सार

साढ़े आठ साल का बेटा अर्जित उर्फ हन्नू खेलने के बाहर आया था। वह फ्लैट के पास ही गली में खेल रहा था। उसके बाद वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो सुबह बच्चे का शव बेसमेंट में पानी के ड्रम के अंदर मिला।

विज्ञापन
Eight and half year old child was abducted and killed in Sonipat, body found in water drum
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गांव कुमासपुर के पास स्थित टीडीआई एस्पानिया रॉयल में फ्लैट के बाहर खेल रहे बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। बच्चे के घर के अंदर पत्र फेंक कर छह लाख रुपये की फिरौती भी मांगी गई थी। मंगलवार सुबह बिल्डर कंपनी के बेसमेंट में रखे पानी के ड्रम में मासूम का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्चा देर शाम तक पड़ोस के किशोर संग खेल रहा था। पुलिस किशोर का पता लगा रही है।

विज्ञापन


खेलने गया अर्जित लापता हो गया
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर की तहसील डुमरियागंज के गांव वीरपुर-रतनपुर निवासी अजीत त्रिपाठी लंबे समय से लखनऊ के जानकीपुर में रहते थे। वह पेटीएम में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर हैं। वह दिसंबर, 2022 में सोनीपत तबादला होकर होकर आए थे। जिसके बाद उन्होंने फरवरी माह में गांव कुमासपुर स्थित टीडीआई एस्पानिया में फ्लैट लेकर रहना शुरू किया था। सोमवार देर शाम उनका साढ़े आठ साल का बेटा अर्जित उर्फ हन्नू खेलने के बाहर आया था।
विज्ञापन


परिवार को घर के आंगन में मिला पत्र, बच्चे के बदले छह लाख रुपये की फिरौती मांगी गई
वह फ्लैट के पास ही गली में खेल रहा था। उसके बाद वह अचानक लापता हो गया। देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। जानकारी मिली कि अर्जित पड़ोस के ही किशोर संग देखा गया था। इस बीच परिवार को घर के अंदर बच्चे की फिरौती के लिए फेंका गया पत्र मिला। जिसमें छह लाख रुपये की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहालगढ़ थाना पुलिस मामले में कई पहलुओं से कर रही जांच
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो सुबह बच्चे का शव बेसमेंट में पानी के ड्रम के अंदर मिला। उसके सिर में चोट के 15 से अधिक निशान थे। साथ गला भी दबाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले में किशोर के बारे में जानकारी जुटा रही है। बच्चे का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

ठोस वस्तु से सिर में चोट मारकर की गई हत्या
पुलिस की जांच में सामने आया है बच्चे के सिर में किसी ठोस वस्तु से हमला कर उसकी हत्या की गई है। बच्चे के सिर में चोट के 15 से अधिक निशान मिले हैं। साथ ही गले पर भी निशान मिले है। जिससे लगता है कि गला दबाकर व सिर में चोट मारकर हत्या की गई है।  


जांच अधिकारी के अनुसार
बच्चे का अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया है। शव बरामद करने के साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed