फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Deaf and dumb girl was sexually assaulted on the night of 30 May in a hostel in Sonipat

सोनीपत: हॉस्टल में 30 मई की रात किया गया था मूक-बधिर बालिका का यौन उत्पीड़न, ज्यादातर बच्चे चले गए थे घर

Mon, 13 Jun 2022 10:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Jun 2022 10:38 PM IST
सार

ग्रीष्मकालीन अवकाश हो जाने के चलते ज्यादातर बच्चे अपने घर चले गए थे। व्यस्तता के चलते बच्ची का पिता उसे लेने नहीं आ पाया था। बच्ची के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए गए।

विज्ञापन
Deaf and dumb girl was sexually assaulted on the night of 30 May in a hostel in Sonipat
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत शहर के एक हॉस्टल में एक मूक-बधिर बालिका के यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस ने उसके बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि उसका यौन उत्पीड़न 30 मई की रात को हुआ था। पुलिस को मामले में कई सबूत मिले हैं। बालिका के परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश के एक गांव की 12 वर्षीय मूक-बधिर एक लड़की सोनीपत के स्पेशल स्कूल में छात्रा है। बच्ची के पिता ने 24 मई को उसको स्कूल में छोड़ा था। ग्रीष्मकालीन अवकाश होने पर वह बालिका को 31 मई को गांव ले गए थे। परिजनों के अनुसार बालिका की हालत बिगड़ी हुई थी। चिकित्सक को दिखाया तो उनके परामर्श पर उसे 4 जून को पीजीआई में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


वहां पर चिकित्सकों की टीम ने बच्ची का यौन उत्पीड़न किए जाने की पुष्टि की थी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने पिता के बयान पर तीन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि 30 मई को स्कूल में छुट्टी हो गई थी। जिसके चलते ज्यादातर अभिभावक अपने बच्चों को ले गए थे। पीड़ित बालिका का पिता उस दिन नहीं आ सका था। उसी रात को उसके साथ यौन शोषण का अंदेशा है। 


एसआईटी की जांच में सामने आया है कि 31 मई को पीड़िता को उसके पिता बाइक से घर ले गए थे। 1 जून को ही बच्ची की तबियत खराब थी। बाद में परिजनों ने उसे एक नर्स को दिखाया था। उसके अगले दिन चिकित्सक को दिखाया। 4 जून को पीजीआई में भर्ती कराया गया। पुलिस कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बच्ची के न्यायालय में बयान दर्ज करा दिए हैं। उसकी काउंसलिंग अभी जारी है। पुलिस मामले में जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed